Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड शासन ने नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तीन नामित सभासद किए नियुक्त…. पढ़ें खबर।

बड़कोट।उत्तराखंड शासन ने नगर पालिका परिषद बड़कोट के लिए तीन नामित सभासदों की नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है। शहरी विकास अनुभाग-03 द्वारा जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 (उत्तराखंड राज्य में यथावत प्रवृत्त) की धारा 9 की उपधारा (1) के खंड ‘घ’ के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल की ओर से इन तीन व्यक्तियों को नगर पालिका परिषद बड़कोट का नामित सदस्य मनोनीत किया गया है।

जारी अधिसूचना के अनुसार पूर्व मण्डल महामंत्री प्रवीन रावत, पूर्व युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नीरज चौहान तथा पूर्व मण्डल अध्यक्ष मीनाक्षी रौटा को नगर पालिका परिषद बड़कोट का नामित सभासद बनाया गया है। शासन स्तर से जारी आदेश के बाद तीनों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

शहरी विकास अनुभाग-03 की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य नगर पालिका परिषद के कार्यों में जनप्रतिनिधित्व को और अधिक प्रभावी बनाना है। शासन के निर्देशानुसार अधिसूचना को राजकीय गजट में प्रकाशित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

नगर पालिका परिषद बड़कोट में नामित सभासदों की नियुक्ति के बाद स्थानीय निकाय के विकास कार्यों, जनसमस्याओं के समाधान तथा नगर हित से जुड़े निर्णयों में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। शासन के इस निर्णय के बाद क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई है कि नव-नामित सभासद नगर के विकास, स्वच्छता, पेयजल, यातायात, पर्यटन सुविधाओं तथा अन्य जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

Related posts

गंगोत्री :- कर्नल कोठियाल पहुंचे डूवर टु डूवर…पढ़े खबर

admin

वरिष्ठ पत्रकार सुनिल थपलियाल को आईएफडब्ल्यूजे का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनने पर रवांई घाटी पत्रकार संघ ने किया भव्य स्वागत.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कांग्रेस की जवाब रैली : डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित- जोत सिंह

admin

You cannot copy content of this page