Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

5 किमी सड़क के लिए 10 साल का इंतजार, शिकारू गांव में फूटा ग्रामीणों का आक्रोश, तीन बार सर्वे के बावजूद नहीं बनी सड़क, बोले ग्रामीण—“रोड नहीं तो 2027 में वोट नहीं”…..

सुनील थपलियाल

उत्तरकाशी (पुरोला)।
जनपद उत्तरकाशी के पुरोला विधानसभा क्षेत्र में खलाड़ी से ग्राम शिकारू तक महज 5 किलोमीटर सड़क निर्माण का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वर्ष 2016 से इस सड़क का सर्वे लगातार किया जा रहा है, लेकिन आज तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के लिए अब तक तीन बार सर्वे किया जा चुका है। पहले लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा सर्वे हुआ, उसके बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अंतर्गत भी सर्वे किया गया, लेकिन सभी प्रक्रियाएं केवल कागजों तक ही सीमित रह गई हैं। जमीनी स्तर पर कोई भी कार्य शुरू नहीं होने से गांव के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों के आमंत्रण पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी कई बार मौके पर पहुंचे। पूर्व विधायक मालचंद तथा वर्तमान विधायक दुर्गेश लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने गांव का दौरा कर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि हर बार केवल वादे किए गए और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

अब ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में वे मतदान का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों का कहना है कि वे या तो खाली मतपेटी लौटाएंगे या फिर निर्वाचन कर्मियों को वापस भेज देंगे।

विरोध प्रदर्शन में सरदार सिंह, प्रताप सिंह, दीवान सिंह, अतर सिंह, संजय रावत सहित गांव के कई लोग शामिल रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सके।

(टीम यमुनोत्री Express)

Related posts

धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र मिलन समारोह, क्षेत्रिय प्रतिभाओं को किया सम्मानित… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

नौगाँव में फिजिशियन के साथ महिला रोग विशेषज्ञय की होगी जल्द तैनाती- धन सिंह रावत

Team Yamunotri Express

अंतर-महाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ,विधायक प्रीतम सिंह ने ध्वजारोहण से किया शुभारंभ… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page