Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण कार्य ध्वस्त किया…

 

 

नौगांव । शनिवार को यमुनोत्री राजमार्ग से लगे बर्नीगाड़ के कुंवा-कफनौल मोटर मार्ग पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

 

जिलाधिकारी उत्तरकाशी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी बड़कोट बृजेश तिवारी ने राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। जांच में निर्माण कार्य अवैध पाया गया, जिसके बाद विभाग ने उसे ध्वस्त कर दिया।

 

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई थी कि मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटकर अवैध निर्माण किया जा रहा है तथा मलबा सीधे नदी में बहाया जा रहा है। शिकायत के आधार पर संबंधित विभागों द्वारा जांच की जा रही थी।

 

आज संयुक्त टीम कड़ी सुरक्षा के साथ बर्नीगाड़ पहुंची और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। टीम ने चेतावनी दी कि भविष्य में क्षेत्र में ऐसा कोई कार्य पाए जाने पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

स्यानाचट्टी में तीसरे दिन भी नहीं खुल पाया यमुनोत्री हाईवे, भूस्खलन से बहाली कार्य जारी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:उधमिता विकास केंद्र की स्थापना से युवाओं में विकसित होगी उधमिता की सोच :प्रो अनिता रावत

admin

उत्तरकाशी :नौगांव मुंगरा में युवती से मारपीट के चार आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page