Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

दुखद।जंगल की आग बुझाते समय वन बीट अधिकारी की दर्दनाक मौत, पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरे…. पढ़ें खबर।

बड़कोट/उत्तरकाशी/सुनील थपलियाल। पुरोला टौंस वन प्रभाग के ठडुंग बीट क्षेत्र में जंगल की आग बुझाने के दौरान एक वन बीट अधिकारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से वन विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार ठडुंग क्षेत्र में जंगल में आग लगने की सूचना मिलने पर वन बीट अधिकारी रोहन रावत (31 वर्ष), निवासी ग्राम मंजयाली मजदूरों के साथ आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे। काफी प्रयासों के बाद उन्होंने आग पर काबू पाने की सूचना अधिकारियों को दी।

इसी दौरान वापस लौटते समय अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पहाड़ी से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। गंभीर चोटें लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रेंज अधिकारी अमिता थपलियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक वन बीट अधिकारी रोहन रावत दम तोड़ चुके थे।

रेंजर श्रीमती अमिता थपलियाल ने बताया कि रोहन रावत जंगल की आग पर काबू पाने के अभियान में मजदूरों के साथ लगातार जुटे हुए थे। आग बुझाने के बाद लौटते समय हादसा हो गया, जिसमें उनकी जान चली गई।

युवा वन कर्मी की असामयिक मृत्यु से वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा शोक व्याप्त है। क्षेत्र में भी इस दुखद घटना से शोक की लहर है।

Related posts

समस्या।बड़कोट अपर वन प्रभाग के खिलाफ आक्रोश प्रभागीय कार्यलय में तालाबंदी और डीएफओ का हुआ घेराव….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

मोरी के सालरा गांव के अग्निकांड में 22परिवार हुये प्रभावित और लगभग 90लाख की क्षतिपूर्ति का आंकलन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :कूड़े की समस्या से नगर वासियों को निजात दिलाने के लिए पूर्व विधायक सहित कांग्रेसियों ने दिया धरना

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page