Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी पंहुचे कृषि मंत्री गणेश जोशी कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम में किया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

नौगांव । शनिवार को उत्तराखंड कृषि व सैनिक कल्याण ग्राम्य विकास मंत्री यमुनाघाटी पंहुचे जहां नौगांव चौराह पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानिय लोगों ने फुल मालाओं से स्वागत किया,उसके बाद कैबिनेट गणेश जोशी ने दौलतराम रंवाल्टा राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव में वृहद बहुदेशीय शिविर शिविर में पहुंचकर विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के तहत विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया और उसके बाद विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित करके किया और स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना।

नौगांव में आयोजित कृषि मेले के अलावा विभिन्न विभागों के स्टाल लगे थे जहां विभिन्न विभागों के लोगों ने अपनी समस्याओं का मौके पर निस्तारण करवाया और कैबिनेट मंत्री जोशी ने संबोधित करते हुये कहा कि सरकार एप्पल मिशन योजना के अंतर्गत 60प्रतिशत अनुदान दे रही और इसका अलावा बिमा योजना के अंतर्गत बागवानो और कास्तकारों को लाभ दिया जा रहा है, और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री जितनी फिक्र जवानों की करते हैं उतनी ही किसानों की करतें हैं,जिसकी शुरुआत कि हो चुकी है और 2047तक यह विकसित भारत का सपना पूरा होगा और स्थानीय उत्पादों की खरीद के लिये सरकार प्रतिबद्ध है।समस्याओं के निस्तारण करने के निर्देश दिए और राज्य और केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान वृहद बहुदेशीय शिविर में कृषि व बागवानी विभाग, चिकित्सा, शिक्षा, सहकारिता, पेयजल,बाल विकास, पशुपालन, सैनिक कल्याण,डेरी विकास, पंचायती राज,महत्स, समाज कल्याण, विभाग सहित तमाम सरकारी और गैर सरकारी विभाग पंहुचे जहां लोगों ने अपनी समस्याओं का समाधान नि: शुल्क करवाया और सभी विभागों ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी ।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जनसभा को संबोधित करते हुये बताया कि सरकार बागवानी और कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है और लोगों को सीधे लाभ मिल रहा है, कार्यक्रम के दौरान क़ृषि बागवानी के क्षेत्र में काम करने वाले एक दर्जन से अधिक किसानों को प्रमाण पत्र बांटे गये।

कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नागेन्द्र चौहान, मुख्य विकास अधिकारी एस एल सेमवाल,उप जिलाधिकारी बृजेश तिवारी, जिला उद्यान अधिकारी डी०के०तिवारी, मुख्य कृषि अधिकारी सचिन कुमार,मंडल अध्यक्ष अमिता परमार,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, राज्य मंत्री जगत चौहान, पूर्व विधायक मालचंद, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्याम डोभाल, आनंदी राणा सहित तमाम अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

बड़ी खबर।चमोली में टूटा ग्लेशियर 57मजदूरों के दबने की खबर.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :सिलक्यारा पहुंचे श्रमिकों के परिजनों को प्रशासन ने दिए गर्म कपड़े,परिजनों को दी जा रही रहने, खाने और परिवहन की सुविधा

Jp Bahuguna

भाजपा प्रत्याशी केदार सिंह रावत के पक्ष में बडकोट बाजार में समर्थकों ने किया रोड शो,देखे वीडियो में…….

admin

You cannot copy content of this page