Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजनीति।यमुनोत्री क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर मनवीर सिंह चौहान ने सुनी जन समस्याएं,युवाओं से स्वरोजगार पर की चर्चा, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान….. पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी/बड़कोट। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का तीन दिवसीय व्यापक दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने के साथ-साथ युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान चौहान ने क्यारी, बनोट, कयाटा, छैजुला, कामदा, कपराड़ा, हटनाली, बड़ली, पुजरगांव, बणगांव, रिखाड़, मंगाण, खदालडा, सिंगाण, डांडागांव, गड़थ, बनाड़ी, गड़ौली, सिरा, चुपड़ली, तराकोट, सूरी, दारगढ़, बदाल्डा, रमौली, टिपरी, जिभ्या, कोटधार, टंडोल, मुरोगी और मधाली सहित अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए बैठकें आयोजित कीं। इन बैठकों में ग्रामीणों ने क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को उनके समक्ष रखा।

इस अवसर पर मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि यमुनोत्री क्षेत्र में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्यपालन तथा अन्य स्वरोजगार आधारित गतिविधियों की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से इन क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उनका कहना था कि यदि युवा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ेंगे तो पलायन की समस्या पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक औपचारिकताओं को ब्लॉक, जिला अथवा शासन स्तर पर समयबद्ध तरीके से पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वह पूर्व की भांति निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के कारण यमुनोत्री क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यदि यहां बारहमासी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाए तो क्षेत्र आर्थिक रूप से मजबूत होगा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि कृषि, उद्यान और पशुपालन स्थानीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव हैं तथा भविष्य में यमुनोत्री धाम तक बेहतर यातायात सुविधाएं और पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यमुनोत्री विधानसभा प्रदेश की एक आदर्श और मॉडल विधानसभा के रूप में उभरेगी और इसी संकल्प को लेकर वह लगातार कार्य कर रहे हैं।

इस दौरान पूर्व प्रमुख चिन्यालीसौड़ विजेंद्र रावत, पूर्व प्रमुख डुंडा शैलेंद्र सिंह कोहली, नगर मंडल अध्यक्ष मनीष कुकरेती, जिला मंत्री जीत लाल, पूनम रमोला, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय बड़ोनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष चैन सिंह महर, श्रीपाल चौहान, जय प्रकाश भट्ट, मंडल महामंत्री डॉ. कृतम सिंह पंवार, मंडल उपाध्यक्ष संतोष नौटियाल, इंद्र पाल राणा, संजय कंडियाल, पूर्व जिला महामंत्री भाजयुमो सचिन पंवार, श्याम लाल जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर रावत, जगवीर रावत, पूर्व प्रधान कपराड़ा कोमल सिंह नेगी, पूर्व प्रधान खदाडा अमोल माहर, चिरंजी अवस्थी, बाल गोविंद भट्ट सहित विभिन्न ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

सावन की छटा और बादलों की घटा के बीच कपनौल घाटी मे नाग देवताओं का होता श्रृंगार और संस्कृति का विहंगम दृश्य… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पैतृक क्षेत्र इड्वालस्यु में कैबिनेट मंत्री खजान दास का भव्य स्वागत, ग्रामीणों ने रखी विकास की मांगें… पढ़ें खबर

Arvind Thapliyal

आस्था।माँ रेणुका धाम सरनोल में पौराणिक मेले का आयोजन, उत्सव डोली के भ्रमण से भक्तिमय हुआ वातावरण…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page