Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

जन समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता: श्याम डोभाल

 

 

 

 

नौगांव ।लोक निर्माण विभाग अतिगृह में राज्य मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्याक्ष श्याम डोभाल राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार पत्रकार वार्ता बुलाई और राज्य सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा की और सरकार की योजनाएं जन जन तक पंहुचे इसकी जानकारी दी।

समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली पेंशन योजना का उचित लाभ हो और प्रक्रिया सरल हो उसके लिए आयोग में बात की जायेगी जिससे लोगों को पेंशन सहित सभी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ मिले और छात्रवृत्ति से वंचित छात्रों को समय से छात्रवृत्ति प्राप्त हो इसकी पहल की जा रही है।

पत्रकार वार्ता में अन्य पिछड़ा आयोग दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल ने बताया कि क्षेत्र में ओबीसी वर्ग के लोगों को उनके अधिकार प्राप्त हो और जन कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचे,इसके अलावा डोभाल ने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए आयोग की तरफ से पूरी मदद की जायेगी।

श्याम डोभाल ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से आग्रह किया विकासखण्ड, तहसील स्तर सहित अन्य जगहों से जो भी विसंगतियां सामने आती हैं तो जानकी दें जिसका समाधान समय पर हो सके।

उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य,सड़क बिजली पानी, सहित सभी बुनियादी सुविधाओं की स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों से जानकारी मांगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा,सोबन सिंह रावत, श्रीमती मीना रावत,सीमा ,सुमन नौटियाल,सोबेंद चौहान, प्रताप राणा, जगमोहन चौहान,विमल नौटियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद राणा, कृपाल सिंह, महावीर असवाल, अरविंद चौहान, केदार सिंह सहित तमाम ग्राम प्रधान और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, सीमित संख्या हटाने पर जताया आभार…

एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य व शिक्षा और बाल विकास को दिया एक दिवसीय प्रशिक्षण.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पहल। बड़कोट में हुये अग्निकांड पिडि़तो को लेकर व्यापार मंडल की सरहानीय पहल एक लाख रूपये की आर्थिक मदद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page