Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना नदी को डायवर्जन को लेकर उठे सवाल स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन…. पढ़ें खबर।

 

बड़कोट । खरादी क्षेत्र के ग्रामीणों ने यमुना नदी में किए जा रहे डायवर्जन कार्य को लेकर नाराजगी जताई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों के नाम पर नदी के बहाव को बस्ती की ओर मोड़ा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भारी खतरे की आशंका बढ़ गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि खरादी क्षेत्र में नदी का डायवर्जन कर मलबा दोनों ओर एकत्र किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि खरादी की ओर पहले से सरकार द्वारा बाढ़ सुरक्षा के लिए सुरक्षात्मक कार्य किए गए हैं, लेकिन वर्तमान कार्यों से सरकारी परिसंपत्तियों के साथ-साथ सैकड़ों आवासीय और व्यावसायिक भवनों पर खतरा मंडरा रहा है।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि नदी का प्रवाह इसी तरह बस्ती की ओर रहा तो वर्ष 2013 जैसी आपदा जैसी स्थिति दोबारा उत्पन्न हो सकती है, जिससे करोड़ों रुपये की लागत से बने सुरक्षात्मक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर तत्काल जांच कराई जाए और डायवर्जन से निकले मलबे को पूर्व में बनी सुरक्षा दीवार के अनुरूप व्यवस्थित रूप से डाला जाए, ताकि नदी का प्रवाह सुरक्षित दिशा में बना रहे।ज्ञापन देने वालों में सोवेन्द्र सिंह, प्रमोद सिंह पयाल, प्रज्ञ रावत, कुलबीर रावत, राजेन्द्र रावत, मोहन सिंह पंवार शामिल रहे।

Related posts

साहित्य प्रेस परिषद ने नवचयनित PCS अधिकारियों को किया सम्मानित, जिलाधिकारी ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:विजय दिव्यांग पब्लिक स्कूल के मुख्य मार्ग की दीवार ढहने से छात्रों को परेशानी

admin

अजीम प्रेम जी फाउंडेशन और “जय हो”ग्रुप ने जरूरतमन्दों को वितरित किये राशन किट

admin

You cannot copy content of this page