Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

यमुनाघाटी में हरेला पर हुआ वृक्षारोपण विद्यायक और वन विभाग व स्थानीय नागरिक रहे मौजूद…. पढ़ें खबर।

बड़कोट। राज्य का फेमस लोकपर्व हरेला की शुरुआत आज से हो गयी है. उत्तराखंड में हरेला पर्व से ही सावन महीने की शुरुआत मानी जाती है.उत्तरकाशी जनपद अंतर्गत अपर यमुना वन प्रभाग के रवांई रेंज में ग्रीन मैन ऑफ द इंडिया विजयपाल बघेल और यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने सँयुक्त रूप से पूजा अर्चना के बाद विधिवत हरेला पर्व का शुभारंभ किया गया। डिवीजन में 7 हजार पौधों का रोपण किया गया जिसमें देवदार,बांज,रीठा,अंगा, अमरूद,दाणीम,नाशपती, पुलम के पौधें शामिल थे। ग्रीन मैन ऑफ द इंडिया के नाम से विख्यात पर्यावरणविद विजयपाल बघेल ने कहा कि हरेला पर्व की मानें तो यह केवल प्रकृति प्रेम ही नहीं शरीर, मन और परिवेश के संतुलन का भी असीम अनुभव कराने वाला पर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के
हरेला वैसे ‎उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरण चेतना का प्रतीक पर्व है। उन्होंने कहा कि इस साल गौरादेवी जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है लगभग 100 स्थलों पर गौरादेवी जन्म शताब्दी वन बाटिका बनाई जानी है इसकी शुरुआत बड़कोट के राड़ी में वन बाटिका बनाकर की गई । उन्होंने कहा कि आज के दिन को व्रक्ष दिवस के रूप में पूरा विश्व मान्यता दे तो बेहतर होगा। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल देश व यमुनोत्री वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरेला पर्व केवल कृषि परंपरा का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली में बदलाव का संकेतक भी है। ‎‎अपर यमुना वन प्रभाग के डी एफओ रविन्द्र पुंडीर ने कहा कि आज पूरे डिवीजन में लगभग 7 हजार पौधों का रोपण किया गया। रवांई रेंज के अंतर्गत राड़ी में गौरादेवी जन्म शताब्दी बांज वन बाटिका बनाई गई जिसमें 5500 पौधें बांज के लगाये गये है। उन्होंने कहा कि सभी को एक पौधा धरती माँ के नाम का जरूर लगाना चाहिए। इधर वन विभाग के अलावा वन निगम, एसडीआरएफ, राजस्व विभाग,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी एवं स्कूली बच्चें ने सक्रियता से उत्सव में प्रतिभाग किया। इस मौके पर यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, ग्रीन मैन ऑफ द इंडिया विजयपाल बघेला, प्रमोद शर्मा,डॉ ज्ञान प्रकाश सिंह, महेश धीमान,वासवा नंद डिमरी, डीएफओ रविन्द्र पुंडीर, एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष दीपक कठैत, रेंज अधिकारी शेखर राणा,पीएलवी सुनील, महावीर, संदीप ,सक्लचन्द सहित वनकर्मी व स्कूली बच्चें मौजूद थे।

Related posts

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को उत्तरकाशी पुलिस परिवार ने दी भावभीनी विदाई,बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच शानदार रहा कार्यकाल… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

ईमानदारी की मिशाल- स्वास्थ्य विभाग में फार्मासिस्ट श्याम चौहान को मिला पैसे से भरा बैग।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री हाइवे पर सिलाई बैंड में अतिवृष्टि से आई आपदा सहित ओजारी और स्यानचट्टी क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page