नौगांव सीमांत जनपद उत्तरकाशी के नौगांव में आयोजित रवाई लोक महोत्सव के तीसरे दिन भी रवाँल्टी लोक के कई आयाम देखने को मिले। शुद्ध रूप से लोक की विभिन्न विधाओं को मंच पर प्रस्तुत किया गया। खास बात यह रही कि हर दिन के जैसे आगंतुक और अतिथियों का स्वागत हरियाली छुपुकी और स्थानीय वाद्ययंत्रों से किया गया है। जबकि पांडाल में सजे केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की चित्र प्रदर्शनी को देखने लोग उमड़ पड़े।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि लोक महोत्सव रवांई इस घाटी संस्कृति, सभ्यता,और रिति-रिवाज और सांस्कृतिक पहचान और यहां की बोली भाषा को एक पहचान देता है,और इस कार्यक्रम को लेकर चौहान ने टीम रवांई महोत्सव को बधाई दी और बताया कि वह हमेशा से रवांई की लोक संस्कृति से लगाव रखतें हैं।
रवाई लोक महोत्सव में कला, साहित्य, कृषि और अन्य सामाजिक कार्यों, संस्कृति, साहित्य पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को रवांई गौरव से सम्मानित किया गया जिनमें उद्यमी जयराज विष्ट, अंतराष्ट्रीय खेलों कुमारी महक चौहान, पत्रकारिता के क्षेत्र में दिनेश रावत, स्वास्थ्य के क्षेत्र में डाक्टर ऐलम रावत, जगमोहन बंगाणी सहित तमाम क्षेत्र की प्रभाओं का सम्मान किया गया और यमुना घाटी के पत्रकारों को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया।
दूसरी ओर मंच पर जब लोक कलाकार पहुंचे तो एकबारगी दर्शक भी अपनी अपनी जगह थिरकने को बाध्य हो गए। क्योंकि दर्शकों को कलाकारों के साथ नृत्य और गायन स्वस्फूर्त सम्मिलित होना लाजमी था कि हर गीत और हर नृत्य में स्थानीयता की स्पष्ट झलक दिख रही थी। लोक गायक रतियानंद पंवार के प्रेम गीतों ने युवा दिलों को पांडाल में नाचने के लिए मजबूर कर दिया। सुदूर मोरी से चैन सिंह रावत के नेतृत्व में पहुंची धौंसा की टीम ने लोक बाध्य यंत्रों के साथ जो सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी है वे दर्शकों को युग युगों तक याद रहेगी। धौंसा, ढोल, रणसिंग़ नगाड़े की जुगलबंदी के साथ नृतकों का नृत्य देखने लायक था। लोक गायक रूपी राणा ने अपने छोड़े गीत से मौजूद दर्शकों के आंखों में आंसू भर दिए तो युवाओं की दिल की धड़कन बढ़ा दी। जबकि रवाई घाटी के प्रसिद्ध लोक गायक संदीप जागरी ने अपने जागरों से मौजूद दर्शकों को झूलने ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा महोत्सव में रवाई की वेश भूषा पर हुए फैशन शो ने यह जता दिया कि अपनी परंपरागत ड्रेस में कितना सुखद अहसास हो सकता है। फैशन शो में परिधान सो में मीरा विकास,सुनिता नौटियाल,प्राची असवाल,वीना, ललिता भंडारी,मीनिका,आरभ नौटियाल,शर्मिला,रेखा ,आस्था भंडारी,सिमरन,मोहन लाल रिंकी इंदवाण, विजेंद्र रावत,ने भाग लिया जिसमें प्रताभागीयों ने रवांई की वेशभूषा में अपना परिचय दिया।
इसके अलावा पति दास द्वारा ढोल की धुन पर जो एक सी बढ़कर एक लोकधुन अपने छोड़े गीत के साथ प्रस्तुत किया उसे दर्शक देखते ही रह गए। अधिकांश दर्शकों के रिएक्शन बता रहे थे कि उन्होंने यह विद्या देखी नहीं है।
कार्यक्रम का सफल संचालन दूरदर्शन के उद्घोषक प्रेम पंचोली और साहित्यकार दिनेश रावत ने संयुक्त रूप से किया है। इस अवसर पर विधायक पुरोला दुर्गेश्वर लाल,राज्य मंत्री गीताराम गौड़,अध्यक्ष नगर पंचायत नौगांव विजय कुमार ,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजवीन पंवार, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत जशोदा राणा, पूर्व पालिकाध्यक्ष बड़कोट अनुपमा रावत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा,पूर्व विधायक केदार रावत,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिला पंचायत सदस्य विजय कुमार,कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप,आयोजक मंडली की तरफ से शशी मोहन रवांल्टा,दिनेश रावत,स्वतंत्री बधानी, कैलाश बधानी नरेश नौटियाल,अनोज बनाली,आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे है।

