Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

*

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा 

बड़कोट /उत्तरकाशी

नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी द्वारा उत्तरकाशी पुलिस को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है, उनके द्वारा सभी को नशे एवं अवैध शराब के तस्करों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किये हुये हैं। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट के पर्यवेक्षण एवं SHO बड़कोट संतोष सिंह कुंवर की देखरेख में बड़कोट पुलिस द्वारा आज सटीक जानकारी जुटाते हुये पालीगाड़ चेकपोस्ट पर बुलेरो पिकअप(UK 07CB 6492) से अवैध शराब की तस्करी करते हुए मनीष नेगी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया, वाहन से 08 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन को पुलिस द्वारा मौके पर सीज कर दिया गया है।
अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करने पर उक्त युवक के खिलाफ थाना बड़कोट पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है,
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनीष नेगी पुत्र बुद्धि सिंह निवासी हुडोली, थाना पुरोला, उत्तरकाशी उम्र- 23 वर्ष के रूप में की गई !

पुलिस टीम में अवर उपनिरीक्षक कान्तिराम जोशी,कांस्टेबल अजय सिंह सिंह शामिल थे !

Related posts

आस्था । रूपनौल सौड़ के बुग्यालों में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, बटर फेस्टिवल में उमड़ा आस्था और संस्कृति का जनसैलाब…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भारतीय रेड क्रॉस उत्तराखंड की नई स्टेट मैनेजिंग कमेटी गठित — ओंकार बहुगुणा बने चेयरमैन, मनोज सनवाल वाइस चेयरमैन …. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:स्वच्छता के प्रति जागरूकता व ठोस अपशिष्ट प्रबंधन सुदृढ़ बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी ने ली नोडल अधिकारियों की बैठक

admin

You cannot copy content of this page