Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हरेला संस्कृति से जुड़ने और पर्यावरण संरक्षण का है पर्व : डीएम

 

 

उत्तरकाशी।जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बुधवार को हरेला पर्व के अवसर पर डुंडा तहसील के मांगलिसेरा गांव पहुंचकर पर्यावरण, वृक्षारोपण और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि प्रकृति, संस्कृति और पर्यावरण के बीच गहरा संबंध है तथा हमारी संस्कृति में प्रकृति को हमेशा से पूज्यनीय माना गया है और हरेला पर्व इसी परंपरा का हिस्सा हैं।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि पारंपरिक पर्व हरेला प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाता है। यह केवल एक त्यौहार नहीं, बल्कि एक ऐसा अवसर है जब हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हुए पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेते हैं।उन्होंने लोगों से इस अवसर पर अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा, “पेड़ लगाना केवल एक पौधा रोपना नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर भविष्य की नींव रखना है और रोपित पौधों की समुचित देखभाल और सुरक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। ”

जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों को हरेला के दौरान वृक्षारोपण व संस्कृति में पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी बताया। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न अधिकारियों और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

 

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी एस.एल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, परियोजना निदेशक अजय सिंह, डीपीआरओ के.सी बहुगुणा, बीडीओ डुंडा दिनेश जोशी सहित विभिन्न अधिकारी ,कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

बड़कोट पंपिंग योजना की स्वीकृति के लिये प्रदर्शन मुख्य चौराहे पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी नहीं पंहुचे प्रभारी मंत्री… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: 27 रुपये किलो मंडवा,25रुपये किलो झंगोरा,50 रुपये किलो चौलाई,40 रुपये किलो सोयाबीन खरीदेगी किसानों से सरकार

admin

दर्दनाक हादसा:बैक करते समय नवरात्रि  में आये श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत,कई घायल

admin

You cannot copy content of this page