Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दिया जा रहा अंतिम रूप, पीठासीन व मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक प्रशिक्षण…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट में विकासखण्ड मोरी ,पुरोला,नौगांव के पीठासीन व मतदान अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की सैद्धांतिक व प्रयोगात्मक प्रशिक्षण का जिला समाज कल्याण अधिकारी (नोडल अधिकारी सुधीर जोशी व उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी ने विधिवत शुभारंभ किया।
वुधवार को हुए पहले दिन के प्रशिक्षण में 410 कार्मिकों को पंचायत चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया की विस्तारण से जानकारियां दी गई। प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी ने चुनाव कार्मिकों को मतदान की प्रक्रिया, मतदाताओं से व्यवहार, पहचान पत्रों की जांच, मतदान समापन पर मत पेटिका को सुरक्षित रूप से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने और जमा करने के नियमों की जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि पहले दिन मोरी के सभी पीठासीन,चारो मतदान अधिकारी, जोनल, सेक्टर मिजिस्ट्रेट आदि को प्रशिक्षण दिया गया, कल पुरोला,नौगांव और अंतिम दिन नौगांव के कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, आरओ रजनीश, मास्टर ट्रेनर अरविंद भट्ट, वसुदेव रावत, विपिन राणा,दीपक आदि मौजूद थे।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया 27गांव गोडर का राजा रघुनाथ महाराज का जागडा़ मेला पंहुचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल… पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित तांबाखानी सुरंग और बड़े़थी ओपन टनल को सीमा सड़क संगठन को हस्तांतरित करने के लिए आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की कारवाई को तेज करने के दिये निर्देश…. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

नौगांव दैविक आपदा पिडि़तो की अनदेखी को लेकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की दी चेतावनी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page