Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मादक पदार्थों रोकथाम को लेकर जिलाधिकारी के आवश्यक निर्देश मिलजुलकर उठायें विभाग आवश्यक कदम.. पढ़ें।

उत्तरकाशी/अरविन्द थपलियाल। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जिले में मादक पदार्थो की रोकथाम हेतु संबंधित विभागो को मिलजुलकर कारगर कदम उठाने तथा चिन्हित क्षेत्रों में जन-जागरूकता बढाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय समिति (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के लिए समन्वित प्रयास किए जाने जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि जिले में भांग व अफीम की खेती पर रोक लगाने के लिए संबंधित क्षेत्रों को चिन्हित कर ऐसे इलाकों पर बुवाई के दौर से ही निरंतर निगरानी व जांच की कार्रवाई की जाय और किसी भी दशा में भांग व अफीम की खेती न होने दी जाय। जिलाधिकारी ने मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए जन-सहभागिता एवं जन-जागरूकता बढाने पर जोर देते हुए कहा कि संबंधित अधिकारी चिन्हित गांवों में रात्रि प्रवास करने के साथ ही बहुद्देश्यीय शिविरों के आयोजन, पोस्त व भांग की खेती न करने के लिए शपथ पत्र भरवाने जैसे कार्यक्रम आयोजित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभागों व संगठनों के द्वारा मादक पदार्थों की खेती, उत्पादन व तस्करी का विस्तृत डाटा संकलित कर संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जाय मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए कार्ययोजना का निर्धारण किया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि युवा पीढ़ी को मादक पदार्थो से बचाया जाना बेहद जरूरी है इसके लिए विद्यालयों के स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के साथ ही तनाव प्रबंधन की जानकारियां भी दी जांय।
बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए की गई कार्रवाईयांं के साथ ही भांग व पोस्त की खेती की जांच व निगरानी के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी रजा अब्बास, प्रभागीय वनाधिकारी डीपी बलूनी, उप जिलाधिकारी भटवाड़ी बृजेश कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी बड़कोट मुकेश चंद रमोला, उप जिलाधिकारी डुंडा नवाजिश खलीक, पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कुमार, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी राहुल तोमर, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत, जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास यशोदा बिष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Related posts

सोमवार को होगी श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर चारो ओर उत्साह।

Arvind Thapliyal

फिल्म ‘मिशन देवभूमि’ एक फिल्म नहीं बल्कि एक क्रांति है : प्रो.तलवाड़  

Arvind Thapliyal

आफत के पहाड़ पर मौत का बुलावा, देखिये वीडियो में व पढ़े पूरी खबर……

admin

You cannot copy content of this page