Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पंपिंग योजना की वितिय स्वीकृति के लिये होगी भूख हड़ताल:केशवगिरी महाराज

बड़़कोट /अरविन्द थपलियाल। जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना जारी है। और 6 जुलाई तक पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृत न मिलने पर हिन्दू जागृति संगठन के अध्यक्ष सन्त केशवगिरी महाराज ने भूख हड़ताल का ऐलान किया है वही आन्दोलनकारियो अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी हुई है।
वुधवार को धरना स्थल पर नारेबाजी करते हुए नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की सरकार से मांग की गयी।
आपको बताते चले कि यमुनोत्री धाम का मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से बड़े परेशान है।
आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि सरकार जनता की परेशानी को समझे व उग्र आन्दोल को होने से रोके अन्यथा उग्र आंदोलन किया जायेगा। नगरवासियों ने राज्य सरकार से जल्द चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है।
इधर धरना स्थल पर हिन्दू जागृति संगठन के पदाधिकारियों ने अपना समर्थन देते हुए संगठन के अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज ने सरकार द्वारा बड़कोट पेयजल का मामला संज्ञान न लेने पर नाराजगी जताई और बड़ी घोषणा करते हुए 6 जुलाई से भुख हड़ताल पर बैठने का एलान किया है । वही आंदोलनकारी भी उग्र होने लगें है। बुजुर्ग महिलाएं भी सरकार द्वारा वित्तिय स्वीकृति न मिलने से भारी नाराजगी जताई है। इस मौके पर हिन्दू जागृति संगठन अध्यक्ष संत केशवगिरी महाराज,नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष धनवीर रावत,जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल,सरपंच विजय रावत,भाजपा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रौन्टा, पूर्व जिलाध्यक्ष भरत रावत, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, मण्डल महामंत्री अमित रावत,जिलापंचायत सदस्य आनंद राणा,सोबेन्द्र सिंह विजय सिंह भक्त,पूर्ण सिंह रावत,प्रताप रावत, दिपेंद्र मिश्रवान,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष विजयपाल रावत, रोहित रावत, चन्द्रमणि जोशी, अजय सिंह बाडिया, सत्य प्रसाद नौटियाल, नरोत्तम रतूड़ी, सरला रावत,सुंदरा देई, विजय लक्ष्मी बहुगुणा,नीरज रावत, कपिल राणा,बृजमोहन, महिताब,शांति प्रसाद जगूड़ी,भगवती रतूडी,सोना देवी,कमला देवी,पूर्व सभासद संजय अग्रवाल,हरिमोहन,मनमोहन सिंह, विकास मैठाणी,राजेश नेगी,ग्राम प्रधान विनोद जेंतवान,वीरपाल नेगी,गोपाल फर्स्वाण,भगत दास, कपिल असवाल, चेन सिंह आदि शामिल थे।

Related posts

दर्दनाक हादसा:नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, शव बरामद

admin

कश्मीर के पहलगाम आंतकी हमलें को लेकर नौगांव में निकाला कैंडल मार्च और आंतकी संगठन पर कठोर कार्रवाई की उठी मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी में दुर्लभ वनस्पतियों का अनोखा रक्षाबंधन ब्रह्मकमल, देववृक्ष भोजपत्र और दिव्य सुगंध से युक्त केदारपाती इस बार रक्षा बंधन के पर्व पर भाई-बहन के स्नेह के अटूट बंधन का भी प्रतीक… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page