Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
चमोली देश विदेश राज्य उत्तराखंड

*कर्णप्रयाग महाविद्यालय में एनएसएस के तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन*

कर्णप्रयाग (चमोली)

डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग में ‘स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के खेल एवं युवा मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘माई भारत’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया जिसका उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और समाज में मानवता की सेवा में योगदान देना है।
शिविर का आयोजन महाविद्यालय सभागार में किया गया, जहाँ राजकीय चिकित्सालय कर्णप्रयाग के डॉक्टरों की एक कुशल टीम ने चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की। इस टीम ने शिविर में आए रक्तदाताओं की पूरी जाँच कर सुनिश्चित किया कि रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित हो और सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन हो।
इस अवसर के मुख्य अतिथि चमोली जिले के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी और प्रसिद्ध सर्जन डा. राजीव शर्मा , जो न केवल चिकित्सा क्षेत्र में अपने उल्लेखनीय कार्यों के लिए जाने जाते हैं, बल्कि समाज सेवा के क्षेत्र में भी उनकी अहम भूमिका रही है,ने अपने वक्तव्य में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे जीवन रक्षक कार्य बताया और कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस पुनीत कार्य में अपना योगदान देना चाहिए। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अरविंद चौहान व आदित्य राम बहुगुणा ने कहा कि रक्तदान से न केवल जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सहानुभूति का विकास होता है।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. वी. एन.खाली ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन से महाविद्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भाव का संचार हुआ है, जिससे सभी छात्रों और समाज के लोगों को प्रेरणा मिली है। इस दौरान डा. शिप्रा ने रक्तदान के महत्व और इसके सामाजिक एवं स्वास्थ्य लाभों पर जानकारी दी। रक्तदान शिविर में राजकीय महाविद्यालय नंदासैण के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. रितु, डा.पूनम,डा.नीतू दत्त नौटियाल, डा. सुबोध ने भी अपने महाविद्यालय के स्वयंसेवी दल के साथ इस रक्तदान शिविर में प्रतिभाग किया l इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डा. चंद्रावती टम्टा, डा.हिना नौटियाल, डा.मदन लाल शर्मा डा. पूनम, एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने रक्तदान के प्रति उत्साह दिखाया और डा.मदन लाल शर्मा, हिमानी, रोहित सिंह, गिरीश राणा व अनिल रावत ने रक्तदान किया।
शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने रक्तदान की शपथ ली और भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक कार्यों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related posts

मेरी सरकार यात्रा शुरू करो, गंगोत्री कूच पर निकले यात्रा से जुड़े व्यवसायियों को पुलिस प्रशासन ने रोका, व्यवसायियों में भारी आक्रोश

admin

उत्तरकाशी :श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन ब्यास पीठ से हुआ भगवान के चौबीस अवतारों का वर्णन

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी में होली मिलन समारोह में उमड़ी भीड़ पहुचे सैकड़ों लोग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page