Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ग्राउंड जीरो से पत्रकारिता का अनुभव ले रहे राजीव प्रताप की हो रही सराहना.. पढ़ें।

ब्रह्मखाल/सुरेश चंद रमोला।देश के सर्वोच्च मीडिया संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान दिल्ली से मास कम्युनिकेशन का डिप्लोमा लेने के बाद राजीव प्रताप ने उत्तरकाशी जिले को ही अपनी पत्रकारिता का क्षेत्र चुना है। फिलहाल राजीव स्वतंत्र पत्रकार के रुप में जनपद के अलग अलग क्षेत्रों से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं । पनोथ और अठाली गांव सहित अन्य कई गांवों में जल जीवन मिशन के घपलों की खबर उठाने और उसे उजागर करने के बाद जिस तरह से प्रशासन बैकफुट पर आया और उसकी जाँच हुई उसकी ग्रामीणों ने प्रशंसा की है। इसके अलावा समाज की हर छोटी-बड़ी खबरों के लिए राजीव वहां पंहुच जाते हैं। एक खोजी पत्रकार के साथ राजीव एक यूट्यूबर भी है और समाज की विभिन्न समस्याओं को समय समय पर उठाते रहते हैं। कुल मिलाकर जुणगा गांव के रवाल्डी निवासी इस युवा पत्रकार पर लोगों की काफी उम्मीदें टिकी है।

Related posts

वनाग्नि रोकथाम के लिये उठाये जांयेगे प्रभावी कदम: डीएफओ

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:टेम्पो वाहन दुर्घटना में एक की मौत, चार घायल

admin

राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक व सहायक कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांग को लेकर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल

admin

You cannot copy content of this page