Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान।

बड़कोट /अरविन्द थपलियाल।राजेंद्र सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 रश्मि उनियाल की अध्यक्षता व स्वीप नोडल डॉ0 दिनेश शाह के संयोजन व मार्गदर्शन में मतदाता जागरूकता व मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 19 अप्रैल 2024 को होने वाले लोकसभा सामान्य निर्वाचन में मतदान प्रतिशत में वृद्धि हेतु समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों, 18 वर्ष पूर्ण कर चुके व उससे ऊपर के समस्त छात्र-छात्राओं को अपने मताधिकार का आवश्यक रूप से प्रयोग करने के लिए शपथ दिलाई गई। तथा मतदान दिवस पर एन.सी.सी, एन.एस.एस,रोवर्स – रेंजर के छात्र- छात्राओं के साथ-साथ अन्य सभी छात्र-छात्राओं को अपने गांव व पास-पड़ोस के गांव के उन समस्त असमर्थ लोगों की सहायता करने के लिए कहा गया, जो मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थ हों।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, कर्मचारी गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तराखंड विधान सभा की पहली महिला स्पीकर बनी ऋतु खंडूड़ी भूषण

admin

उत्तरकाशी :विभिन्न बूथों पर सुनी गई पीएम के मन की बात

Jp Bahuguna

भटवाड़ी में गौरजा देवी मां का पूजन, भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन 26 से 30 मार्च तक

admin

You cannot copy content of this page