Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा का यमुना औऱ गंगाघाटी में आतिशबाजी के साथ हुआ भव्य स्वागत ,पढ़े पूरी खबर…….,

उत्त्तरकाशी। सुनील थपलियाल
भाजपा संगठन के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र आगमन पर बड़कोट, खरादी और ब्रह्मखाल, डुंडा और उत्त्तरकाशी मुख्यालय में ढोल बाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष सतेंद्र राणा ने कहा कि उत्तरकाशी में संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है, शीर्ष नेतृत्व ने जिस विश्वास और उद्देश्य के साथ उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, शीर्ष नेतृत्व के उस विश्वास पर खरा उतरने का काम करूँगा। बड़कोट में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में जम कर आतिश बाजी कर नृत्य किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शीर्ष नेतृत्व ने उत्तरकाशी को युवा जिला अध्यक्ष दिया है जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
इस मौके पर बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश चौहान, विधायक पुरोला दुर्गेश लाल शामिल थे जबकि उनके स्वागत में भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश टम्टा, महामन्त्री अमित रावत, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कृष्णा राणा, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष हरिमोहन,सभासद विजयपाल रावत, भरत सिंह रावत, प्रताप रावत, मोहित थपलियाल, प्रवीन सिंह,विजय सिंह ,परशुराम जगूड़ी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तराखंड में बिगड़ा मौसम का मिजाज-अलग-अलग हिस्सों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिली

admin

जब भी मिल बैठते हैं ये दो यार, मचा देते हैं धमाल, जोड़ियां हिट हो जाती हैं अपने अनोखे अंदाज के लिये।।

Arvind Thapliyal

धरासू यमनोत्री राजमार्ग पर अतिक्रमण ,चलेगा बुल्डोजर, एडीएम ने दिये निर्देश

admin

You cannot copy content of this page