Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के रोड़ सो में उमड़ा जनसैलाब, लाभार्थी सम्मेलन में महिलाओं को किया सम्मानित ।

बड़कोट/ अरविन्द थपलियाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र स्थित नगर पालिका बड़कोट में आयोजित लाभार्थी सम्मान सम्मेलन में शिरकत की, जहां सीएम धामी ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इससे पूर्व मुख्य बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के रोड़ शो में भारी से संख्या में उमड़ा जन सैलाब ने फूल मालाओं की वर्षाकर भव्य स्वागत किया और कार्यक्रम के
दौरान सीएम धामी ने पीएम आवास योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, उज्ज्वला योजना समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया,साथ ही उन्होंने करोड़ों रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया
।
लाभार्थी सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में सीएम धामी के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ,विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, विधायक यमुनोत्री संजय डोभाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र राणा, समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लाभार्थी सम्मान सम्मेलन में सीएम धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की तमाम उपलब्धियां गिनवाईं. उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिना किसी भेदभाव के समाज के हर व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है. यही कारण है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी का ही साथ देगी और टिहरी लोक सभा से सांसद महारानी राज्य लक्ष्मी शाह के पक्ष में मतदान की अपील की, मुख्यमंत्री ने कई लाभार्थियों को आवास की चाबी, लक्ष्मी किट व कई योजनाओं से लाभान्वित किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, टिहरी लोक सभा प्रभारी विनय रोहिला, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, दर्जा मंत्री राजकुमार, पर्व विधायक केदार सिंह रावत, नारायण सिंह चौहान, जशोदा राणा, अतोल सिंह रावत, रमेश रावत, कपिल रावत, सुलोचना गौड़, पवन नौटियाल, हरिमोहन, मुकेश टम्टा,मीनाक्षी रौंटा,जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट, एसपी अर्णव यदुवंशी, एसडीएम मुकेश रमोला,एसडीएम देवानंद शर्मा, सी ओ सुरेंद्र भंडारी, प्रशांत कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

अग्निपीड़ितों की मदद को बढ़े हाथ, रेडक्रॉस सोसायटी ने वितरित की राहत सामाग्री

admin

बड़कोट नगर पालिका पेयजल समस्या को लेकर 22वें दिन भी अनशन जारी अब 28जुन को सरकारी गैर सरकारी विभागों में होगी तालाबंदी.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

त्यूणी महाविद्यालय में हुआ “हरित परिसर-स्वच्छ परिसर” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page