Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

त्यूणी महाविद्यालय में हुआ “हरित परिसर-स्वच्छ परिसर” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

यमुनोत्री express ब्यूरो
त्यूनी/देहरादून

पण्डित शिवराम राजकीय महाविद्यालय त्यूनी में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद भारत सरकार शिक्षा विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय का सर्वेक्षण था।जिसके अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जगरूकता व पर्यावरण संरक्षण मुख्य विषय रखा गया था।
कार्यशाला के मुख्यातिथि व वक्ता महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद के विशेष नामित प्रतिनिधि प्रो अरविंद किशोर तिवारी प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पुरोला उत्तरकाशी थे।कार्यशाला का शुभारंभ मुख्यअतिथि प्रो तिवारी व महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अंजना श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्राचार्य ने मुख्यअतिथि का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं ने वन्दना व स्वागत गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्रो अरविंद किशोर तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में जितने भी पेड़ पौधों का रोपण किया जाता है उनकी देखभाल व सरंक्षण करना भी हम सबकी जिम्मेदारी है।ताकि पर्यावरण के असंतुलन को बढ़ने से रोका जा सके।जिससे स्वच्छता प्रबन्धन व हरियाली दोनों ही कार्यो का निर्वहन किया जाता है।प्रो तिवारी ने कहा कि प्राकृतिक संसाधन हमारी धरोहर है जिनका सरंक्षण करना हम सबकी जिम्मेदारी है।उन्होंने छात्र-छात्राओं का आह्वान किया कि महाविद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग करें।तिवारी ने हरियाली प्रबन्धन, जैविक कृषि, कूड़ा निस्तारण,जल सरंक्षण, जल संचय, हाइजीन आदि विषयों पर महत्वपूर्ण विचार रखे।वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ राजेश कुमार ने महाविद्यालय की आख्या प्रस्तुत की तथा नोडल अधिकारी डॉ आशीष बिजल्वाण ने कार्यशाला को सफल बनाने के लिए मुख्य वक्ता, समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ पवन रावत व डॉ मीनाक्षी कश्यप ने सँयुक्त रूप से किया।कार्यशाला में डॉ परवेज आलम,डॉ अजय वर्मा, श्रीमती शर्मीला, सचिन,खुशीराम, सन्दीप तोमर,रविन्द्र, हुकम सिंह, किशन सिंह,श्रीमती इंद्रा, रमेश चौहान, शमशेर सिंह सहित छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Related posts

देश के लिए मर मिटने का जज्बा रखने वाला सेवानिवृत्त सैनिक घर आकर बीबी से हारा, सत्य घटना रौंगटे खड़े कर देगी,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

डामटा तीन दिवसीय विकास समारोह राज्य मेला घोषित, हिमाचली व जौनसारी सिंगरों के गीतों पर थिरके ग्रामीण,देर रात तक जमा रहा भारी जनसैलाब…..

admin

बड़कोट आदर्श बालिका इंटर कालेज में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page