Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट नगर पालिका पेयजल समस्या को लेकर 22वें दिन भी अनशन जारी अब 28जुन को सरकारी गैर सरकारी विभागों में होगी तालाबंदी.. पढ़ें।

बड़़कोट/अरविन्द थपलियाल। जनपद के बड़कोट नगर पालिका में भीषण पेयजल संकट से निजात पाने के लिए क्रमिक धरना वुधवार को जारी रहा। आंदोलनकारियों ने 28 जून को सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों में तालाबंदी की चेतावनी के साथ उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।
मालूम हो कि बड़कोट विगत 4 माह से भीषण जल संकट से त्रस्त है। वुधवार को आंदोलकारियों ने 28 जून शुक्रवार को बड़कोट के सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में सांकेतिक तालाबंदी की चेतावनी के साथ उपजिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर बड़कोट में जल्द नगरीय पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति की मांग की है।

आन्दोलनकारियों का कहना है कि 6 जून से क्रमिक धरना चल रहा है और अगर जल्द पेयजल पम्पिंग योजना की वित्तीय स्वीकृति नही मिली तो 6 जुलाई शनिवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू ।उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूलभूत समस्या का निस्तारण करे और उग्र होने से रोके अन्यथा चक्का जाम, सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालयो में तालाबंदी सहित आंदोलन उग्र किया जायेगा। नगरवासियों ने राज्य सरकार से जल्द चार सूत्रीय मांगों के निस्तारण की उम्मीद जताई है। धरना व ज्ञापन देने वालो में जय हो ग्रुप संयोजक सुनील थपलियाल, समाजसेवी पूर्ण रावत,सरपंच अजय रावत,व्यापारी राजाराम जगूड़ी, होटल एशोसिएशन अध्यक्ष सोबन सिंह राणा,विजय रावत,अजय सिंह बाडिया,राजेश नेगी, दीपेंद्र मिश्रवान,नरोत्तम रतूडी, ताजीराम सिंह,डॉ सोवेंद्र चौहान,मनमोहन रावत, नीरज रावत, धरना देने वालो ,सुंदरा देई,अनिल सिंह,सत्य प्रसाद, कपिल राणा, जे पी गैरोला, दिनेश रावत,जय सिंह चौहान ,अमित रावत,सोना देवी,कमला देवी,सुनीता,हेमा ,बबिता ,
उपेन्द्र सिंह असवाल,अनूप नौटियल,तेजेन्द् ,ताजीराम आदि मौजूद थे।

Related posts

एक ऐसी शख्सियत जिन्हे IAS आफिसर के साथ ही विशुद्ध ग्रामीण कहा जाय तो अति संयोक्ति नही होगी,साथ ही शिक्षा जगत से जुड़े मानी जानी शख्शियत से बातचीत के कुछ अंश हमारे यूट्यूब चैनल पर…..

Team Yamunotri Express

बड़कोट में गैस संकट से उपभोक्ता और व्यापारी परेशान, घंटों कतार में लगने के बाद भी नहीं मिल रही रिफिल,गैस की गाड़ी पहुंचते ही सिलेंडर लेने के लिए उमड़ रही भीड़, नौगांव एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर उपभोक्ता; व्यापार मंडल और जय हो ग्रुप ने दी आंदोलन की चेतावनी….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

भारतीय सैन्य अकादमी में 377 जेंटलमैन कैडेट्स हुए पास आउट , वहीं देश को 288 युवा सैन्य अफसर मिले।

admin

You cannot copy content of this page