Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:चिन्यालीसौड़ अस्पताल व महाविद्यालय के उच्चीकरण को शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री को दिया ज्ञापन

 

जयप्रकाश बहुगुणा
चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ के उच्चीकरण व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की उच्चीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने जनपद के दो दिवसीय दौरे पर आए सूबे के उच्च शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को ज्ञापन दिया।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय बडोनी के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को दिए ज्ञापन में कहा है कि चिन्यालीसौड़ अस्पताल यमुनोत्री, गंगोत्री, धनौल्टी, प्रतापनगर व टिहरी विधानसभा के मध्य स्थित होने के कारण यहाँ प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ लेने वालों की भारी भीड़ रहती है, लेकिन अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ व अन्य विशेषज्ञ डॉक्टर न होने के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।वहीं चिन्यालीसौड़ राजकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की सुविधा उपलब्ध न होने के कारण यहाँ से छात्रों को स्नातक के बाद बाहर पढ़ाई करने जाना पड़ता है।जनहित में चिन्यालीसौड़ अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती व महाविद्यालय में कृषि संकाय खोलने के साथ उच्चीकरण किया जाना आवश्यक है।

Related posts

उतराखंड राष्ट्रीय सेवा योजना के चार स्वयंसेवियों ने गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में किया प्रतिभाग .. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में आयोजित हुई पंडित दीनदयाल स्पर्श योजना प्रतियोगिता — बच्चों ने दिखाया उत्साह…पढे खबर।

Arvind Thapliyal

हिंदी पखवाड़े का हुआ समापन विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page