Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर पालिका बड़कोट में सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों सार्वजनिक संस्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान का आगाज, पढ़े पूरी खबर….

बड़कोट।
अयोध्या में रामलला विराजमान की प्राण-प्रतिष्ठा में अब केवल आठ दिन शेष हैं। इस अवसर पर आज पूरे नगर पालिका बड़कोट में सभी मंदिरों, धार्मिक स्थलों सार्वजनिक संस्थानों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से आज अपने नजदीकी मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने की अपील की है।
नगर पालिका अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान ने अपने कर्मचारियों को साथ लेकर सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
पालिका के कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रो ने नगर के मन्दिरों सहित पीडब्ल्यूडी परिसर में झाड़ू लगाकर नगर में स्वच्छता अभियान की शुरुआत की।

नगर पालिका ई ओ कुलदीप चौहान ने लोगों को सफाई के प्रति प्रेरित किया और नगर भर में अभियान चलाया गया।इसी प्रकार आवासीय क्षेत्रों में सफाई मित्रों द्वारा गीला एवं सूखा कचरा पृथक पृथक कर स्वच्छताग्रहियो को देने की अपील की गई। साथ ही जनसामान्य को घरों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता से जुड़े बीमारियों को नियंत्रित करने, स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य की ओर कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित करने तथा स्वच्छता के महत्व के बारे में जनजागरूक किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कुलदीप चौहान, कपिल सिंह,विनोद रावत,अशोक कुमार,दिनेश कुमार,घमंडी कुमार,रणजीत कुमार,मुकेश कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी: पुलिस व एसओजी ने 02 किलो 34 ग्राम अवैध चरस के साथ दो अभियुक्त किये गिरफ्तार, वाहन सीज

admin

शिक्षा सचिव का आदेश -शिक्षण संस्थानों को देनी होगी अपने पाल्यों की फीस..पढ़े खबर

admin

गंगोत्री क्षेत्र से पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने ऑपरेशन “सिन्दूर” की सराहना करते हुए देशवासियों से एकजुटता का आह्वान किया…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page