Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट में अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई संविधान दिवस की शपथ

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

 

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संविधान दिवस की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना के हर शब्द की बहुत बड़ी गरिमा है जिसे हर कर्मचारी को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन 26 नवम्बर 1949 को ड्राफ्ट कमेटी ने भारतीय संविधान को अपनाया जिसे बाद में 26 जनवरी 1950 को लागू किया।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह,एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष भट्ट,मुख्य कृषि अधिकारी जेपी तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :दस लाख रूपये की प्रतिबंधित कांजल-काठ की लकड़ी की तस्करी करते दो गिरफ्तार

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी :सड़क सुरक्षा जागरूकता  पखवाड़े की प्रतियोगिताओं के विजयी छात्रों को जिला जज ने किया पुरुस्कृत

Jp Bahuguna

जीरो टॉलरेंस का कमाल : उत्तरकाशी जिले में रोज सामने आ रहे एक से बढ़कर एक कारनामे अब तो जीरो टॉलरेंस का जुमला भी खुद पर शरमाने लगा है,पढ़े पूरी खबर

admin

You cannot copy content of this page