Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली धर्म बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ दर्शन को पहुंचा मुख्यमंत्री का परिवार,पूजा अर्चना कर की प्रदेश के सुख, समृद्धि की कामना

 

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता जी के साथ ही धर्मपत्नी गीता धामी, पुत्र दिवाकर धामी छोटे पुत्र प्रभाकर  धामी बहिन सहित भानजे राहुल नेगी ने आज श्री केदारनाथ तथा श्री बदरीनाथ धाम के दर्शन किये।
मुख्यमंत्री परिवार आज पूर्वाह्न 11 बजे हैलीकॉप्टर से पहले श्री केदारनाथ धाम पहुंचा। केदारनाथ मंदिर पहुंच कर रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुए। भगवान केदारनाथ से प्रदेश के सुख-समृद्धि की कामना की।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री के परिजन श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मंदिर कार्यालय में अल्प विश्राम के बाद श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे उन्होंने वेदपाठ पूजा संपन्न करवायी सबके कल्याण की कामना की।
श्री बदरीनाथ धाम मे श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार तथा केदारनाथ में मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया एवं समिति की ओर से प्रसाद भेंट किया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी/ डिप्टी सीईओ कुमकुम जोशी, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, सहायक अभियंता गिरीश देवली,मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ अजीत भंडारी आदि मौजूद रहे।

Related posts

मुख्य विकास अधिकारी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ली जिला टास्क फोर्स की बैठक

admin

चकराता महाविद्यालय की एनएसएस का सात दिवसीय शिविर संपन्न, अंकित बने ऑलराउंडर

admin

सरुखेत से दोबाटा तक एनएच चौड़ीकरण पर बनी सहमति, बड़कोट बाजार से सड़क ले जाने का निर्णय….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page