Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम चमोली बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य हस्तक्षेप

पुलिस कार्यवाही:-लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से उगाई गई भांग की खेती को राजस्व विभाग व पुलिस ने किया नष्ट

 

यमुनोत्री express ब्यूरो

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा वर्ष 2025 तक प्रदेश को नशामुक्त (ड्रग्स फ्री) बनाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली श्वेता चौबे के निर्देशन में नशा मुक्ति अभियान के तहत चमोली पुलिस को गोपनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उर्गम क्षेत्र में अवैध भांग की खेती की जा रही है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसमें राजस्व पुलिस कर्मी भी सम्मिलित थे।
आज गठित पुलिस टीम द्वारा सीमान्त क्षेत्र उर्गम एवं आसपास के गाँव- खाबला, सलना, बड़गिंडा, देवग्राम में लगभग 70 नाली भूमि पर अवैध रुप से की जा रही भाँग की खेती को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को भांग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी । भविष्य में अवैध रुप से भाँग का उत्पादन करने पर कार्यवाही करने की हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति भांग की खेती करते हुए पाया गया, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा ग्रामीणों को नशामुक्ति अभियान में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने व जहां कही भी क्षेत्र में भांग की खेती व जंगली भांग उगी हो उसे मिलकर नष्ट करने व क्षेत्र के नवयुवकों को चरस एवं गांजे के नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।
टीम में सुश्री नताशा सिंह पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, विजय भारती प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ,उपनिरीक्षक विनोद सिंह कोतवाली जोशीमठ,उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी एस.ओ.जी प्रभारी,राजस्व उपनिरीक्षक विजय सिंह एवं उनके अनुसेवक तथा
आरक्षी चन्दन नागरकोटी (एस.ओ.जी.), मनमोहन भण्डारी ( एस.ओ.जी) एवं थाने के अन्य पुलिसकर्मी व होमगार्ड के जवान शामिल थे।

Related posts

पेयजल आपूर्ति को लेकर नगर वासियों में आक्रोश , किया घेराव

admin

कुदरत की गोद में फ़िल्माये गये लोक गीत “दिसा दांगुड़ि” यूट्यूब पर आ रहा है बड़ा पसंद, आप भी देखे व पढ़े खूब

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट थाना पुलिस को मिली सफलता,955 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

admin

You cannot copy content of this page