Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव चमोली राज्य उत्तराखंड शिक्षा स्वास्थ्य

कर्णप्रयाग कालेज में छात्राओं ने गढ़भोज दिवस के मौके पर परोसे स्वादिष्ट उत्तराखंडी व्यंजन

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
कर्णप्रयाग/चमोली

 

डा.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गढ़भोज दिवस के अवसर पर छात्राओं ने उत्तराखंडी पकवान बनाकर स्टाफ को परोसे।प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि शनिवार को असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल डा.नेहा तिवारी पाण्डेय की देख-रेख में छात्राओं ने कालेज में झंगोरे की खीर,चैंसा,रोटन,भांग की चटनी,झंगोरे का भात व कंडाली बनाकर एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया। प्राचार्य कहा कि उत्तराखंड की औषधियों गुणों से भरपूर फसलों से बनने वाले भोजन की जानकारी और स्वाद आज की नई पीढ़ी को अवश्य होनी चाहिए। इस प्रयास से हम अपने पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता भी प्रकट कर रहे हैं,जिन्होंने विरासत में हमें यह फसलें व भोजन दिया है। आज इन व्यंजनों की मांग को विस्तार मिल रहा है। बड़े-बड़े रेस्टोरेंट के मैन्यू में भी इन व्यंजनों ने अपना स्थान बना लिया है। व्यंजन बनाने में सपना,मेघालय,संतोषी,सुमन,साहिबा,किरन,मोनिका,निधि,शिवानी,मोनिका,सपना व सारिका का सहयोग रहा। प्राचार्य ने छात्राओं को गढ़भोज दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts

शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज डोईवाला के नये प्राचार्य होंगे डा.डी.पी.भट्ट…पढें।

Arvind Thapliyal

नौगांव में आवासीय मकान पर लगी आग, बड़ी मसकत से बुझाई आग।आग

Arvind Thapliyal

नौगांव बीडीसी की बैठक में उठे सड़क बिजली पानी सड़क के मुद्दे डीएम का समाधान का आश्वासन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page