Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

*मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की*

देहरादून।

*विभिन्न प्रक्रियाओं और नियमों से अवगत कराया*

मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सौजन्या ने गुरूवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन के लिए राज्य में पूरी तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022 सम्पन्न हो चुका है। जल्द ही निर्वाचन आयोग इलैक्टोरल रोल का प्रकाशन करेगा। इस बार लगभग 4 लाख नए पंजीकरण किए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा नई पहल की जा रही है, जिसके अन्तर्गत 80 वर्ष अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं निर्वाचक नामावली में फ्लैग्ड किए गए दिव्यांगजनों को पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान की सुविधा भी प्रदान की जायेगी। उन्होंने इसके लिए निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कोरोना प्रोटोकॉल के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के बारे में भी अवगत कराया। इसके लिए प्रत्येक स्तर पर तैयारी की गई है। मास्क, सैनेटाइजर, हैण्ड ग्लब्स तथा दिव्यांगजनों के लिए व्हील चेयर, रैम्प, दृष्टिबाधितों के लिए ब्रेल लिपि प्रति भी बूथ पर उपलब्ध रहेगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया और उनके सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जाएगा कि राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को जरूरी अनुमतियां आसानी से मिल सकें। निर्वाचन व्यय, विज्ञापनों के प्री-सर्टिफिकेशन आदि के संबंध में भी जानकारी दी गई।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री सी. रविशंकर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रताप शाह, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री जीतेंद्र कुमार, निर्वाचन व्यय के नोडल अधिकारी श्री मनमोहन मैनाली, आईटी के नोडल श्री शैलेंद्र नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री मस्तूदास सहित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पिछले कोविड कर्फ़्यू के दौरान व्यवहारिक कठिनाईयों को दूर किया,पढ़े पूरी खबर

admin

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को अविलंब पूरा करने तथा राजस्व वादों के हो निस्तारण: डीएम 

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा से पहले यमुनाघाटी में विरोध के स्वर तेज, मांगें पूरी न होने पर कपाट खुलने के दिन से बंद की चेतावनी…

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page