Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की

दिल्ली।

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में स्वर्गीय जनरल बिपिन रावत जी के आवास पर उनके परिवार जनों से भेंट कर शोक संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने जनरल बिपिन रावत जी और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मधुलिका रावत के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल बिपिन रावत जी का निधन बहुत बड़ी अपूरणीय क्षति है। उनका निधन देश के लिए विशेषकर उत्तराखण्ड राज्य की बहुत बड़ी हानि है, साथ ही मेरे लिए भी। सैनिक पुत्र होने के नाते हमेशा मेरा मार्ग दर्शन करते रहते थे। उनकी सादगी, सहजता हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। कभी लगता नहीं था कि किसी जनरल से मिल रहे हैं। पहली बार मुख्य सेवक बनने के बाद जब मिले तो मेरे पिताजी की रेजीमेंट (महार रेजिमेंट) सागर जाने का कार्यक्रम उन्होंने बनाया हुआ था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।। भगवना उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी :गंगा घाटी में फलीभूत हो रहे हैं लाल धान (चरधान )उत्पादन के प्रयास, अस्सी रूपये से लेकर सौ रूपये प्रति किलो बिक रहा है लाला धान

Jp Bahuguna

स्वतंत्रता दिवस पर डिडसारी में पारंपरिक थोलू-ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण दी बधाईयां… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हिरदेश की ब्रेन हेमरेज से मौत

admin

You cannot copy content of this page