Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा- गरिमा

बड़कोट। कांग्रेस पार्टी की गढ़वाल प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा है कि यदि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा।
प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा चलाई जा रही एक सप्ताह की यात्रा के दौरान कांग्रेस गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसोनी यमुना घाटी के बड़कोट लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा की प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि प्रदेश की जनता ने बड़ी उम्मीद और विश्वास के साथ भाजपा को बहुत बड़ा बहुमत दिया लेकिन, भाजपा सरकार ने उत्तराखंड की जनता को हर क्षेत्र में निराश किया है, सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई। डबल इंजन की सरकार ने अपने-अपने 5 साल के कार्यकाल में कोई भी विकास प्रदेश में नहीं किया, बल्कि पूरा समय बात करने और मुख्यमंत्री बदलने में ही लगा दिया। पलायन को लेकर अभी तक कुछ ठोस प्रयास नहीं किए गए, महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है भाजपा सरकार के इस कार्यकाल में बेरोजगारी में उत्तराखंड पहले स्थान पर पहुंच गया है, लेकिन सरकार कोर्णाक ई आड़ में प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रही है और हम इसे एक काले अध्याय के रूप में देख रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि बीते दो साल से देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ चार धाम के पंडा पुरोहित अपनी पूजा-पाठ छोड़कर सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रखे हैं और सरकार उनका अपमान कर रही है तथा तीर्थ पुरोहितों के साथ समिति-समिति खेल रही है। कहा है कि नौगांव ब्लॉक में एग्रीकल्चर मंडी होनी चाहिए, लेकिन किसानों को लेकर भी सरकार गंभीर नहीं है। शिक्षा और स्वास्थ्य का प्रदेश में बड़ा बुरा हाल है। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में प्रसव पीड़िता माताएं दम तोड़ रही है, जो सरकार की नाकामी को दर्शाता करता है। चार धाम यात्रा को खोलने में प्रदेश सरकार ने लापरवाही दिखाई है जिस कारण समय से चार धाम यात्रा शुरू नहीं हो सकी है इससे क्षेत्र के व्यवसायियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि कांग्रेस नेता प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर 670 न्याय पंचायतों में 1 से 3 अक्टूबर तक प्रवास करेंगे तथा गांधी जी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय डोभाल, अतोल सिंह रावत, अजवीन पंवार, हंसपाल सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन बडोनी, अजय सिंह, जसपाल परमार आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित यात्रा को लेकर शासन-प्रशासन के स्तर पर तैयारियां तेज और मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समय में सुनिश्चित करने के निर्देश दिये… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बाबा बौखनाग को भाटिया गांव की 550 धियाणियों ने चढाया सोने का छत्र मांगी मन्नत… प्रधान राकेश कुमार ने जताया आभार पढ़ें।

Arvind Thapliyal

*चकराता महाविद्यालय में निष्पक्ष व निर्भीक होकर मतदान हेतु ली सामूहिक शपथ* मतदाता बनने हेतु विद्यार्थियों से भरवाये फाॅर्म

admin

You cannot copy content of this page