Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी 01 अक्टूबर

उत्तरकाशी कोतवाली पुलिस ने एक ब्यक्ति को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में कल देर सायं को कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान स्थान बंदरकोट से एक युवक शुभम पुत्र कीर्ति निवासी बंदर कोट मातली कोतवाली उत्तरकाशी उम्र 24 वर्ष को 44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर उक्त के खिलाफ कोतवाली उत्तरकाशी पर आबकारी4 अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश राणा,कांस्टेबल नीरज रावत,कांस्टेबल धर्मेन्द्र परमार शामिल थे।

Related posts

पत्रकार कल्याण कोष में राज्य सरकार ने दोगुना किया अंशदान, स्टेट प्रेस क्लब ने सीएम का जताया आभार… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर- वन से चारापत्ती लाने को लेकर हुए विवाद से संबंधित घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, गढ़वाल कमिश्नर को किये आदेश,पढ़े पूरी खबर…

admin

विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर भारत को और अधिक शक्ति प्रदान करने का कार्य करेगा आम बजट:-प्रकाश रावत

admin

You cannot copy content of this page