Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हरेला पर्व पर बड़कोट में हरियाली का संकल्प: जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने किया व्यापक पौधरोपण… पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट, उत्तरकाशी। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर बड़कोट तहसील क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश देते हुए व्यापक स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। अपर यमुना वन प्रभाग के सौजन्य से पौलगाव वन क्षेत्र,

तहसील अंतर्गत तुनालका न्यायालय परिसर, तहसील परिसर, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) गेस्ट हाउस परिसर सहित विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्रामीणों, स्वयं सहायता समूहों, स्कूली बच्चों तथा पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।

 

पौलगाव वन क्षेत्र में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) रविन्द्र पुंडीर, एसडीओ वन साधु लाल सहित वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए और लोगों से अधिकाधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति उत्तराखंड की आस्था और पर्यावरण संरक्षण की संस्कृति का प्रतीक है।

 

वहीं तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में तुनालका न्यायालय परिसर में भी पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान तहसील विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष योगीश कुमार गुप्ता, ओबीसी राज्यमंत्री श्याम डोभाल, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, खंड विकास अधिकारी, पीएलवी सुनील थपलियाल, ग्राम प्रधान तुनालका, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं तथा ग्रामीणों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

 

तहसील परिसर में तहसीलदार रेनू सैनी एवं कर्मचारियों ने फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया, जबकि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विभागीय गेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण कर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

 

हरेला पर्व के अवसर पर क्षेत्र के अनेक शिक्षण संस्थानों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। बाल शिक्षा सदन स्कूल, होली लाइफ इंटर कॉलेज, हंस पब्लिक स्कूल, सुमन ग्रामर इंटर कॉलेज, हिल ग्रीन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श विद्यालय, गुरु राम राय पब्लिक स्कूल तथा हिमालय चिल्ड्रन अकादमी सहित कई विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालयों में बच्चों को पौधों के महत्व, जल संरक्षण, जैव विविधता और स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी सुनिश्चित करे। हरेला पर्व के माध्यम से समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं हरित वातावरण बनाने का आह्वान किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:गंगोत्री व यमुनोत्री के प्रमुख पड़ावों पर डीएम ने किये नोडल अधिकारी नियुक्त

admin

उत्तरकाशी: ” नशामुक्त देवभूमि मिशन-2025 “के तहत थाना बड़कोट पर की गयी नशे के आदी युवकों की काउंसलिंग

admin

यमुनोत्री धाम को मास्टर पलान से बनाने के लिये उठाये जायेंगें प्रभावी कदम: सुंदरम

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page