Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रोड़ की बदहाली व प्रतिकर न मिलने से तीन गाँव के ग्रामीणों का जनआक्रोश प्रदर्शन रैली, पढ़े पूरी खबर…….

बड़कोट

गड़डे में तबदील ,बदहाल स्कबर व नाली सहित मोटर मार्ग का प्रतिकर न मिलने से नाराज तीन गांव  उपराड़ी ,साड़ा और चक्रगंाव के ग्रामीणों ने नगर पालिका के मुख्यमार्ग पर ढोल नगाड़ों के साथ विशाल जूलुस प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार के माध्यम से मुख्यमन्त्री को ज्ञापन भेजकर बदहाल रोड़ को सही करने व प्रतिकर का जल्द भुगतान किये जाने की मांग की है।
मालुम हो कि बड़कोट तहसील अन्तर्गत पीएमजीएसवाई विभाग के तहत विगत चार साल पहले चक्रगंाव , उपराड़ी एंव साड़ा गांव के लिए मोटर मार्ग का निर्माण हुआ था , लेकिन विभाग द्वारा ग्रामीणों का प्रतिकर नही दिया गया इतना ही नही दो साल में सड़क गड़डो में तबदील हो रखी है  और कई जगह रोड़ भूधसाव की चपेट में आने से लगातार खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान उपराड़ी शान्ति प्रसाद बेलवाल ने बताया कि पीएमजीएसवाई की लापहबाही की बजह से स्कबर और नालियां बन्द पड़ी है , सड़क कई जगह गड़डों में तबदील हो रखी है ,उन्होने बताया कि ग्रामीण लम्बे समय से पीएमजीएसवाई  कार्यालय जाकर पत्राचार कर चुके है उसे बाबजूद भी विभाग द्वारा प्रतिकर नही दिया गया जिसके बाद ग्रामीणों को प्रदर्शन के लिए बाध्य होना पड़ा । नगर पालिका वार्ड नम्बर 7 में आने वाला चक्रगांव के निवासी होटल एसोसियेशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि सरकार की मंशा गड्डा मुक्त सड़क के निर्देश हो रखे है परन्तु पीएमजीएसवाई विभाग की सड़क आवाजाही लायक नही है छोटे वाहनों को छोड़ बडे वाहनो की आवाजाही दूबर हो रखी है। उन्होने मुख्यमन्त्री , स्थानीय विधायक एंव अधिशासी अभियन्ता से ग्रामीणों के लम्बित प्रतिकर का भुगतान किये जाने एंव बदहाल सड़क को सही करने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान साड़ा प्रेम लाल, ग्राम प्रधान उपराड़ी शान्ति प्रसाद बेलवाल, सोबन सिंह राणा, राजेश नेगी, नत्थी नेगी, कृष्णा सिंह नेगी, शंकर प्रसाद चमोली, राधेेकृष्ण उनियाल, पृथ्वी पाल सिंह नेगी, प्रेम बंधानी , किशन सिंह राणा, जयवीर सिंह राणा , गुलशन राणा, रणवीर सिंह , दिनेश बेलवाल, कैलाश बंधानी , मनोज , मंगल सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणा मौजूद  थे। इधर सहायक अभियंता पी एस रावत  ने बताया कि प्रतिकर स्वीकृति मिली हुई है परंतु बजट न होने से वितरित नही हो पाया ,रही बात बदहाल मोटर मार्ग को सही करने व मलवा हटवाने के लिए शासन को आगड़न गया हुआ है बजट के मिलते ही मोटर मार्ग सही कर लिया जायेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उत्तरकाशी: राना से निषणी, सैडी होते हुए फूलचट्टी तक बायपास रोड निर्माण की उठी मांग, प्रधानों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व टिहरी सांसद को भेजा ज्ञापन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

राज्य के 16 कार्यकर्ताओं को प्रदेश कार्य समिति में प्रदेश सदस्य की जिम्मेदारी, उत्त्तरकाशी से चण्डी प्रसाद बेलवाल बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत

admin

उत्तरकाशी: उपनल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page