Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी

लगातार हो रही बारिश से कई जगह आया मलवा

लगातार हो रही बारिश से कई जगह आया मलवा, किसानों में खुशी 

ब्रह्मखाल उत्तरकाशी ( सुरेश चंद रमोला) – बीते रोज से हो रही मानसूनी बारिश ने किसानों के मन को तो खुशी से भर दिया मगर कई जगहों पर बारिश ने कहर भी ढाया है।कई दिनों से किसानों को बढ़ती गर्मी से फसलों के सूखने की चिंता सता रही थी और अचानक मौसम भी किसानों पर मेहरबान हो गया। खेतों में सूखती फसल को नया जीवन मिल गया है। मगर कुछ स्थानों पर नुकसान की भी खबरें हैं। ब्रह्मखाल के पास आलवैदर सड़क चौड़ीकरण के कारण दुर्गलाल के मकान की सुरक्षावाल टूटकर सड़क पर आ गई और इससे जसपुर डांग ओल्या आदि गांवों का संपर्क मार्ग भी टूट गया जिससे गांवों में आवाजाही बाधित हो गई है। जीनेथ गांव में भी रतनमणी के आवासीय मकान का पुस्ता ढह‌ गया है जिससे मकान खतरे की जद में आ गया है। धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी कई स्थानों पर मलवा आ गया है और कई कास्तकारों की खेती को नुक्सान पंहुचा है। भारी बारिश से नदी नाले उफान पर है और इस पर आपदा प्रबंधन व जिला प्रशासन नजर बनाये हुये है।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

कर्णप्रयाग कालेज में नमामि गंगे के स्वच्छता पखवाड़े में पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित, राहुल को मिला प्रथम स्थान… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चारधाम यात्रा में यात्रियों की संख्या सीमित करने से भड़के लोग, प्रदर्शन के साथ मंत्री का पुतला दहन किया,पढ़े पूरी खबर…….

admin

पृथक जनपद यमुनोत्री की मांग को लेकर 21 नवम्बर को लगेगा भारी जमाबड़ा, पढ़े संघर्ष समिति का आह्वान……

admin

You cannot copy content of this page