Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलनरत,पीआरडी जवानों ने निकाला कैंडल मार्च, मांगों को लेकर जताया आक्रोश….. पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव । उत्तराखंड में मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पीआरडी जवानों ने नौगांव ब्लॉक मुख्यालय में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश दर्ज कराया। कैंडल मार्च में नौगांव ब्लॉक के महिला और पुरुष जवानों ने भाग लिया। जवान हाथों में मोमबत्तियां लेकर ब्लॉक मुख्यालय में शांतिपूर्ण तरीके से मार्च करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद करते रहे। जवानों की मुख्य मांगें – 1. 365 दिन नियमित रोजगार : साल के सभी 365 दिन नियमित रोजगार की गारंटी, 2. होमगार्ड की तर्ज पर समान वेतन और महंगाई भत्ता : होमगार्ड की तरह ही मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (डीए), यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं। जवानों ने कहा कि लंबे समय से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है, जिससे उनमें नाराजगी है। उन्होंने सरकार से मांग की कि मांगों पर जल्द ठोस व लिखित निर्णय लिया जाए। जवानों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। कैंडल मार्च में शामिल – ब्लॉक अध्यक्ष चैन सिंह राणा, टीम प्रभारी हीना डोभाल, अखिलेश भंडारी, सनम रावत, डब्लू लाल, मनमोहन रौंचा, रणवीर उनियाल, धर्मी, यामो चौहान, ललित कुमार, अमर लाल, उज्ज्वल लाल, अम्मू लाल, मोती लाल, शीना, सुनीता, विनम लक्ष्मी, रामबाला, राकेश सिलवाल, गुड्डी सहित ब्लॉक के महिला व पुरुष जवान शामिल रहे।

Related posts

21, दिसंबर से होगा रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन तैयारीयां पूरी…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:झील में फंसी गाय माता के लिए देवदूत बने स्थानीय नागरिक

admin

नौगांव और पुरोला में भाजपा की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, बुजुर्गों में दिखा युवाओं जैसा जोश और विकासनगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने मांगे वोट….. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page