नौगांव । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को जनपद उत्तरकाशी के नौगांव विकासखण्ड के राजकीय इंटर कॉलेज, बर्नीगाड़ (कुंवा) के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा वीवीआईपी कार्यक्रम / अतिगोपनीय के तहत उनका भ्रमण कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है।
समय कार्यक्रम
11:30 बजे प्रस्थान (कार द्वारा) मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय, देहरादून से
11:35 बजे आगमन जीटीसी हैलीपैड, देहरादून
11:45 बजे प्रस्थान (हेलीकॉप्टर द्वारा) जीटीसी हैलीपैड, देहरादून से
12:15 बजे आगमन लाखामण्डल हैलीपैड, उत्तरकाशी
12:35 बजे प्रस्थान (कार द्वारा) लाखामण्डल हैलीपैड से
12:45 बजे आगमन – राजकीय इंटर कॉलेज, बर्नीगाड़ (कुंवा), उत्तरकाशी
सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत जिलावार शिविर कार्यक्रम में प्रतिभाग
14:00 बजे प्रस्थान (कार द्वारा) राजकीय इंटर कॉलेज, बर्नीगाड़ से
14:10 बजे आगमन लाखामण्डल हैलीपैड, उत्तरकाशी
प्रोटोकॉल में उल्लेख है कि आगे का कार्यक्रम पृथक से जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा हेतु अग्रिम टीम भेजी जा रही है। मुख्यमंत्री का ब्लड ग्रुप B+ है और वे Z+ सुरक्षा से संरक्षित हैं।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून के तय पत्र संख्या 1057 / मु०मं०का०/2026 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 के अनुसार यह कार्यक्रम प्रमुख निजी सचिव भूपेन्द्र सिंह बसेड़ा द्वारा जारी किया गया है।

