Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

कर्णप्रयाग कालेज की दो दिवसीय 47वीं वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का गौचर मैदान से हुआ शुभारंभ…. पढ़ें खबर।

 

कर्णप्रयाग (चमोली)।डाॅ.शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की वर्त्तमान सत्र की दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताओ का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. त्रिभुवन चन्द्र खाली , वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. भारती सिंघल, डाॅ. जी. सी. डंगवाल, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. किरन कुमार पन्त ,डॉ. श्रृष्टि बल्लभ मिश्रा, डॉ. मनोहर जोशी,डॉ. आर. सी. भट्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य ने क्रीड़ा प्रतियोगिता के ध्वजारोहण के साथ प्रतियोगिताओ में प्रतिभाग करने वाले छात्र – छात्राओं को क्रीड़ा शपथ दिलाई । एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट कर प्राचार्य को सलामी दी गयी। अपने संबोधन में प्राचार्य ने कहा कि सभी प्रतिभागियों को खेल प्रतिस्पधाओ में अधिक से अधिक प्रतिभाग कर खेल भावना को बनाये रखना चाहिए। क्रीड़ा प्रभारी ने दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत रूप रेखा प्रस्तुत की एवं खेल के अधिकृत नियमों का पालन कर खेल प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक से छात्र छात्राओ को प्रतिभाग करने को कहा। प्रथम दिवस की क्रीड़ा प्रतियोगितायें गौचर क्रीड़ा मैदान में सम्पन्न की गयी। दौड़ प्रतियोगिताओं में छात्र एवं छात्रा वर्ग में सम्पन्न हुई 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग क्रमश: शुभम सिंह , अंकुश, विवेक रौथाण, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
100 छात्रा वर्ग में क्रमश :श्रृष्टि, सोनाली, लक्ष्मी ,
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
200 मीटर छात्र वर्ग में क्रमशः शुभम सिंह, अंकुश,विवेक रौथाण,छात्रा वर्ग में सुहानी,गंगा व लक्ष्मी , क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
400 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में क्रमश: कुनाल सिंह,सौरभ सिंह , आयुष, छात्राओ में श्रृष्टि ,सोनाली रावत, लक्ष्मी, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
800 मीटर दौड़ में क्रमश: कुनाल, सौरभ, आयुष ,छात्रा वर्ग में श्रृष्टि ,स्नेहा,साक्षी, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
1500 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में क्रमश: विनय सिंह, अमन कुमार, शुभम सिंह छात्रा वर्ग में साक्षी नेगी, सारिका , नेहा, प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
3000 मीटर दौड़ छात्रा वर्ग से क्रमश: स्नेहा , पूजा, प्रथम एवं द्वितीय तृतीय स्थान पर साक्षी नेगी, सारिका, संयुक्त रूप में रही।
5000 मीटर दौड़ में छात्र वर्ग में क्रमश: कुलदीप ,कपिल सिंह , पियूष रावत,प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
गोला फेंक छात्राओ में हेमलता, निहारिका, सिमरन, चक्का फेक में छात्र वर्ग में विवेक रौथाण, राहुल कुमार धुनियाल, सोनू, क्रमश: प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे,
गोला फेंक छात्र वर्ग से अंकित राहुल धुनियाल रोहित कुमार
भाला फेंक छात्राओ में सिमरन, लक्ष्मी, प्रियाशी,छात्र वर्ग में अंकित कुमार , नरेंद्र कुमार , वैभव नेगी,
ऊंची कूद छात्र वर्ग क्रमश: कुनाल सिंह , दिव्याशु रावत, सक्षम प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
लम्बी कूद छात्र में वर्ग कुणाल सिंह, सोनू, विवेक रौथाण, छात्राओं में क्रमश: सोनाली रावत, लक्ष्मी सुहानी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ गौचर क्रीडा मैदान मे4× 100 मीटर रिले दौड , खो – खो ,कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। प्रथम दिन की समस्त प्रतियोगिताएं गौचर क्रीड़ा मैदान में सम्पन्न की गयी । द्वितीय दिवस प्रतियोगिता महाविद्यालय में सम्पन्न होंगी।प्रतियोगिताओं को सम्पन्न कराने में महाविद्यालय समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारियों, पूर्व छात्र महावीर रावत ने सहयोग प्रदान किया।

Related posts

उत्तरकाशी: पुलिस ने 1.4 किग्रा अवैध चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

admin

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया प्राविधिक शिक्षा निदेशालय उत्तराखंड के प्रशासनिक भवन का शिलान्यास,उच्च शिक्षा मंत्री भी रहे मौजूद

admin

उत्तरकाशी:थाना बड़कोट पर हुआ बाल अधिकारों व संरक्षण से संबंधी कार्यशाला का आयोजन

admin

You cannot copy content of this page