Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर खेल चम्पावत टिहरी नैनीताल बड़ी खबर बागेश्वर राज्य उत्तराखंड हरिद्धार

उत्तरकाशी जिले में विभिन्न क्षेत्रों विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी ने आज मोबाइल वैन को दी हरी झंडी… पढ़ें।

 

 

 

 

उत्तरकाशी/ अरविन्द थपलियाल।जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विधिक सहायता, जागरूकता, साक्षरता के प्रचार-प्रसार के लिए जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उत्तरकाशी श्री गुरबक्श सिंह ने आज मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबईल वैन की रवानगी हेतु जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पर जिला जज श्री गुरबक्श सिंह ने कहा कि जिले के दूर-दराज क्षेत्रों तक लोगों को उनके कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क कानूनी सहायता से संबंधित प्राविधानों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रभावी प्रयास किए जांय।

 

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्वेता राणा चौहान ने कहा कि यह वैन 9 और 10 दिसंबर को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को उनके विधिक अधिकारों और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्राविधानों के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ ही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी आम लोगों को जागरूक करेगी। मोबाइल वैन सोमवार को जिला न्यायालय उत्तरकाशी से रवाना होकर कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी, राजकीय इंटर कॉलेज गंगोरी,गणेशपुर, नेताला, हीना, राजकीय इंटर कॉलेज मनेरी, सैंज, लाटा, मल्ला, भटवाड़ी, चडेथी, संगलाई, सुनगर और गंगनानी क्षेत्रों तक जाएगी। जबकि मंगलवार 10 दिसंबर को मोबाईल वैन के माध्यम से ज्ञानसू, बड़ेथी, मातली, डुंडा, धरासू बैंड, पनोथ, राजकीय इंटर कॉलेज ब्रह्मखाल, राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट, नौगांव, हुड़ोली, राजकीय इंटर कॉलेज पुरोला, गुन्दियाटगांव, डेरीका, सुनाली और कुफारा क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम में अनेक न्यायिक अधिकारी, पैनल अधिवक्ता, पैरालीगल वॉलंटियर और न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

सुशाशन दिवस के उपलक्ष्य में जनता की समस्याओं के निराकरण को हुआ शिविर का आयोजन

admin

मास्टर प्लान से सुसज्जित होगा नगरपालिका बड़कोट : विनोद डोभाल

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने लगाया जन जागरूकता शिविर दी महत्वपूर्ण जानकारियां…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page