Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

मानवता की मिसाल बने NDRF के जवान, घायल गौवंश का किया उपचार और की सेवा…. पढ़ें खबर।

 

 

 

 

बड़कोट।यमुनाघाटी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) के जवानों ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए घायल गौवंश की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। बड़कोट क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान NDRF की टीम को एक गौवंश घायल अवस्था में मिला, जिसके बाद जवानों ने तुरंत उसे प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

 

टीम का नेतृत्व कर रहे इंस्पेक्टर राजकुमार के निर्देशन में जवानों ने घायल गौवंश के घावों की सफाई कर प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और उसके लिए घास, पानी तथा अन्य आवश्यक देखभाल की व्यवस्था भी की गई, ताकि वह जल्द स्वस्थ हो सके।

 

इस मानवीय कार्य में कांस्टेबल अंकुर, अनिल, अमित गुज्जर, हवलदार विकास, सचिन, विनोद तथा आशुतोष तिवारी सहित पूरी टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। जवानों ने केवल उपचार ही नहीं किया, बल्कि गौवंश की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाई।

 

स्थानीय लोगों ने NDRF की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन के साथ-साथ पशुओं के प्रति ऐसी संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है। क्षेत्रवासियों ने जवानों के इस सेवा भाव और मानवीय कार्य की प्रशंसा की।

 

NDRF की यह पहल संदेश देती है कि सेवा केवल इंसानों तक सीमित नहीं, बल्कि हर जीव की रक्षा और सहायता करना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

Related posts

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों से किया संवाद.पढ़े पूरी खबर…..

admin

बड़ी खबर।देहरादून में विश्व प्रसिद्ध बाबा बौखनाग देवता का भव्य मेला संपन्न, बौखनाग टिब्बा को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की घोषणा…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड के एनएसएस अधिकारियों ने किया राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page