Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पहल।साईं सृजन पटल ने शुरू किया ‘पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान… पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के 80वें पावन दिवस पर साईं सृजन पटल द्वारा ‘पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान का शुभारंभ किया गया। साईं कुटीर में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने बताया कि इस अभियान का लाभ जरूरतमंद और पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा। इसके तहत एक बुक बैंक की स्थापना की गई है,जिसमें भेंट में मिली पुस्तकों को संकलित किया जायेगा। अभियान के शुभारंभ के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के असिस्टेंट प्रोफेसर वाणिज्य ने काॅमर्स विषय की पांच नई पुस्तक उपलब्ध करवाई हैं। यह पुस्तकें आर.के.पुरम जोगीवाला की होनहार छात्रा शाम्भवी लोहनी को उपलब्ध करवाई जायेंगी। उल्लेखनीय हैं कि शाम्भवी ने वर्तमान सत्र में केंद्रीय गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में बीकॉम ऑनर्स में प्रवेश लिया है। साईं सृजन पटल के अंकित तिवारी और सलाहकार मंडल के सभी सदस्यों ने डाॅ.हरीश चंद्र रतूड़ी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम तलवाड़, अर्चना लोहनी,वेदांशी रतूड़ी व अक्षत आदि मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग :गंगोत्री में नदी में बहा एक ब्यक्ति, एसडीआरएफ, पुलिस जुटी खोजबीन में

Jp Bahuguna

नौगांव में प्रधानों ने वीबी -जी राम जी योजना को जताई आपत्ति क्षेत्र में कनेक्टीविटी नहीं होने से विकास कार्य बाधित होने की कही बात…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

जिला मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर आम जन में कानून एवं सुरक्षा को प्रबल बनाए रखने का दिया संदेश‌ जनता की सुरक्षा के लिए उत्तरकाशी पुलिस कटिबद्ध…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page