Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया ब्रह्मखाल क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव…. 

 

उत्तरकाशी/सुरेश चंद रमोला।ब्रह्मखाल क्षेत्र में स्वतंत्रता का उत्सव बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों और सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। स्कूली बच्चों ने बाजार में प्रभात फेरी और झांकियां निकाल कर भारत माता की जय के नारों से देशभक्ति का जोश सबके दिलों दिमाग में भर दिया। स्कूली कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया और अमर शहीदों के बलिदानों की यादें दिलाई। सुमन ग्रामर जूनियर हाईस्कूल में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम की याद दिलाते हुए कहा कि यह आजादी हमें उन महापुरूषों के परिश्रम त्याग और बलिदान की बदौलत मिली है जिन्हें आज अखंड भारत याद कर रहा है। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश उनियाल ने विद्यालय भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग देने वाले लोगों को सम्मानित भी किया। वहीं स्वतंत्रता के इस पावन पर्व पर राज्य मंत्री नदी घाटी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राम सुंदर नौटियाल भी ज्ञानदीप चिल्ड्रेन अकैडमी में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहते हुये बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की और देशभक्ति से ओतप्रोत नौनिहालों को देश के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि आज का विद्यार्थी कल का नागरिक है और वै बलिदानी महापुरूषों से प्रेरणा लेकर कर्तव्य निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का काम करें। इस दौरान राजकीय महाविद्यालय, राजकीय इंटर कालेज, टैक्सी यूनियन , व्यापार मंडल सहित क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में संगीत और भाषणों को सुनने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने अलग अलग संस्थानों में भाग लिया। जिला पंचायत सदस्य मदन विजल्वाण, भाजपा नेता शैलेन्द्र कोहली गोपाल सिंह रावत नितिन रमोला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तरकाशी :एस0पी0ने किया थाना पुरोला का औचक निरीक्षण,मानसून के दौरान सतर्कता बरतने निर्देश

Jp Bahuguna

सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं पुरुस्कार वितरण के साथ हुआ 70 वें राज्य स्तरीय औद्योगिक विकास एवं गौचर मेले का समापन

admin

एन.एच.एम. कर्मियों की लंबित मांगों के समाधान के लिए उच्च स्तरीय समिति में कार्मिकों के प्रतिनिधि होंगे हेम बहुगुणा

admin

You cannot copy content of this page