Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

हर्षिल आपदा में उत्कृष्ट कार्य के लिए बड़कोट प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को मिला ‘डीजी सिल्वर डिस्क’ पदक,पुलिस लाइन उत्तरकाशी में पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने किया सम्मानित, सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी बधाई… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

उत्तरकाशी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में बड़कोट प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को हर्षिल आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने और राहत एवं बचाव कार्यों में उल्लेखनीय भूमिका निभाने के लिए ‘डीजी सिल्वर डिस्क’ पदक से सम्मानित किया गया।

 

पुलिस लाइन उत्तरकाशी में आयोजित सम्मान समारोह में पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को यह सम्मान प्रदान किया। हर्षिल आपदा के दौरान चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रभावित लोगों की मदद में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया।

 

सम्मान प्राप्त होने के बाद बड़कोट क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय संगठनों के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि आपदा जैसी विषम परिस्थितियों में पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए समर्पित कार्य समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को मजबूत करते हैं।

 

सामाजिक संगठनों ने कहा कि ‘डीजी सिल्वर डिस्क’ पदक मिलना न केवल प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद के लिए गौरव की बात है, बल्कि बड़कोट क्षेत्र और उत्तरकाशी जनपद के लिए भी सम्मान का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सम्मान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भविष्य में भी जनसेवा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

 

स्थानीय लोगों ने भी सुभाष चंद के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related posts

प्रदेश में तीन नए स्थानों यमुनोत्री, गौचर एवं जोशियाड़ा के लिए सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट से प्रारम्भ होगी हवाई सेवाः मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड एयर कनेक्टिविटी के अन्तर्गत मुख्यमंत्री उड़़न खटोला योजना के तहत किया जायेगा इनका संचालन और मुख्यमंत्री ने सहस्त्रधारा हेलीपोर्ट पर बने ’पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का किया लोकार्पण… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:भुखमरी की कगार पर दिव्यांग स्कूल के छात्र-छात्रायें, अनुदान की मांग को लेकर अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे छात्र व विद्यालय प्रबंधन

admin

पौराणिक माघ मेले के अवसर पर जिला पंचायत उत्तरकाशी ने आयोजित की पत्रकार गोष्ठी, माघ मेला बाड़ाहाट कु थौलु की दशा–दिशा पर हुआ मंथन…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page