Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव धर्म राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी :पंजीकरण,सत्यापन केंद्र में तैनात यात्री मित्रों ने नकदी व मोबाईल सहित लौटाया यात्रियों का बैग

 

 

जयप्रकाश बहुगुणा
बड़कोट /उत्तरकाशी

 

 

उत्तराखंड चारधाम यात्रा यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी में स्थित यात्री पंजीकरण व सत्यापन केंद्र में नियुक्त यात्री मित्रों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए खोजबीन कर एक महिला यात्री के छूटे हुए बैग को नकदी व मोबाईल सहित वापस लौटा दिया !प्राप्त जानकारी के अनुसार यमनोत्री धाम यात्रा पर आई हुई इंदौर (मध्यप्रदेश) निवासी तीर्थयात्री श्रीमती पुष्पा बाई का हैंड बैग यमनोत्री धाम यात्रा के दौरान भंडेली गाड़ में छूट गया था, जो बैग यमनोत्री धाम से दर्शन करने के पश्चात यमनोत्री से जानकीचट्टी की ओर आने वाले तीर्थ यात्रियों को मिला तीर्थ यात्रियों ने बैग राममंदिर में स्थित चारधाम यात्रा पंजीकरण, सत्यापन केंद्र में तैनात यात्री मित्रो को दिया गया, यात्री मित्र विकास चौहान, नितिन चौहान, रोहित रावत एवं संतोष चौहान द्वारा बैग में मिले फोन कागजात के द्वारा महिला यात्री के साथियों से संपर्क किया गया, तथा बैग यात्री के साथियों को सपूर्द किया गया। बैग में दो कीमती आईफोन 5000 रुपए करीब नगदी व यात्री के आवश्यक कागजात, दवाईयां आदि मौजूद थी , यात्री द्वारा बैग वापस मिलने पर यात्री मित्रों के दायित्व यात्रीयों के साथ मित्रता के व्यवहार की सराहना की गई एवं आभार व्यक्त किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर:-नरेश बंशल

admin

चुनाव।अंकित पंवार बने पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष और विरेन्द्र चौहान बने महामंत्री बांटी मिठाई… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर।विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग ,उत्तराखंड की डेमोग्राफी चेंज की समस्या.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page