Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया 80 वां स्वतंत्रता दिवस…

 

 

 

देहरादून। देश की आजादी के 80 वां स्वतंत्रता दिवस पर उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय में संयुक्त निदेशक प्रो.संगीता गुप्ता ने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के उपरांत संयुक्त निदेशक ने इस पावन पर्व की सभी को बधाई दी। प्रभारी निदेशक उच्च शिक्षा प्रो.वी.एन.खाली के संदेश का वाचन करते हुए कहा कि उच्च शिक्षा ग्रहण करने वाले युवाओं की राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका होती है। उत्तराखंड राज्य को ज्ञान, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण तथा सूचना प्रौद्योगिकी के रूप में अग्रणी बनाना हम सभी का परम कर्तव्य है। उप निदेशक प्रो.ममता नैथानी ने अपने संबोधन में कहा कि हम उन अमर शहीदों के प्रति श्रद्धावनत हैं,जिनकी शहादत से हमें आजादी मिली है। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यालय की महिला कर्मियों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किये। साईं सृजन पटल के संस्थापक सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो.के.एल. तलवाड़ ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में जेन-जी की भूमिका महत्वपूर्ण है, किन्तु इस वर्ग को दिग्भ्रमित होने से बचाना भी हमारा कर्तव्य है। प्रो.अनीता राणा ने जेन-जी को अच्छे संस्कार परिवार से ही देने की आवश्यकता पर बल दिया। अवसर पर डाॅ.दीपा मेहरा,डाॅ.पूजा कुकरेती,डाॅ.के.पी. चमोली,डाॅ.प्रमोद कुमार,डाॅ.विपिन चन्द्र चौबे,डाॅ.सुदिप्ता कंडारी,डाॅ.शैलेन्द्र कुमार सिंह, डाॅ.कुंवर सिंह, डाॅ.अर्चना नौटियाल, भूपेंद्र रावत, महावीर रावत,विनीता,सुधीर रावत,कुलवीर सिंह, राहुल, बीरेन्द्र रावत, धीरेन्द्र रावत व शिव सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

Related posts

नगांणगावँ के पास वाहन दुर्घटनागस्त, 1 की मौत , 4 घायल

admin

उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर में हो सकती है भारी बारिश

admin

भटवाड़ी में गौरजा देवी मां का पूजन, भंडारा एवं रात्रि जागरण कार्यक्रम का आयोजन 26 से 30 मार्च तक

admin

You cannot copy content of this page