Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्साह ।धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस निकली भव्य प्रभातफेरी… पढ़ें खबर।

नौगांव।जनपद उत्तरकाशी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया जहां अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी में भव्य लोक वाद्य यंत्रों और एनसीसी बैंड सेट के साथ प्रभात फेरी निकाली गई और उसके बाद झंडारोहण किया गया।

झंडारोहण के बाद कालेज परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम देशभक्ति गीतों के साथ उत्साह के साथ मनाया गया और कार्यक्रम के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे उत्तराखंड औद्यानिक समिति सदस्य संजय थपलियाल ने शिक्षकों और उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

 

प्रधानाचार्य सुशील कुमार चंद्रा ने बताया कि राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज कलोगीमें 80वां स्वतंत्रता दिवस बडे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया और बधाई दी।

 

कार्यक्रम के अवसर पर उत्तराखंड औद्यानिक समिति के सदस्य संजय थपलियाल,पीटीए अध्यक्ष अर्जुन राणा, रामचंद्र थपलियाल, विपिन कंसवाल, रणवीर रावत, वीरेंद्र रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रविन डोभाल, विनोद बहुगुणा, निरंजन खंडुडी़, अरविंद कंडियाल, शिवप्रसाद नौटियाल, जर्नादन डोभाल, खुशपाल रावत सहित तमाम शिक्षक और शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद रहे।

Related posts

बड़कोट में बिजली विभाग पर बड़े सवाल! बिना एग्रीमेंट खेतों से गुजरी लाइन, 11 केवी लाइन भी शिफ्ट — ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

पौराणिक परंपरा और पर्यटन का संगम बना “बेलक जौराई बुग्याल पर्यटन मेला-2026”: पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने किया प्रतिभाग… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

चकराता महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व-कृतित्व पर हुई परिचर्चा

admin

You cannot copy content of this page