Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव क्राइम बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य हस्तक्षेप

उत्तरकाशी:7.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पेट्रोल पंप के पास से युवक गिरफ्तार,मोटरसाइकिल सीज

 

जयप्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी

स्थानीय थाना पुलिस ने एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी पुलिस नशामुक्त देवभूमि,मिशन 2025 को सफल बनाने में भरसक प्रयास में जुटी है। अवैध नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुये क्षेत्राधिकारी बडकोट सुरेन्द्र सिंह भण्डारी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार के नेतृत्व में पुरोला पुलिस द्वारा गत रात्रि चैकिंग के दौरान पुरोला पेट्रोल पम्प (बन्द पेट्रोल पम्प) नौगांव रोड़ के पास से अंकित नौटियाल नामक युवक को मोटरसाईकिल ( बुलेट UK07BH-2376) से 7.85 ग्राम अवैध स्मैक का परिवहन करते हुये गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध थाना पुरोला पर एनडीपीएस एक्ट 8/21/60 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रहा है। उक्त मोटर साईकिल को पुलिस द्वारा मौके पर सीज कर दिया गया है। मामले अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
पूछताछ करने पर युवक अंकिंत द्वारा बताया गया कि वह स्मैक को विकासनगर से खरीदकर अच्छे मुनाफे के लिए उसे छोटी-छोटी मात्रा में स्कूली बच्चों व मजदूरों को बेचता है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अंकित नौटियाल पुत्र जगदीश नौटियाल निवासी ग्राम सुनाली थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी उम्र-26 वर्ष के रूप में की गई है।
बरामद 7.85 ग्राम अवैध स्मैक की बाजार कीमत करीब 80,000 रु0 आंकी गई है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में अशोक कुमार थानाध्यक्ष पुरोला,कांस्टेबल रणवीर सिंह, धनपाल सिंह, अनिल तोमर शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को 2500/रु0 से पुरस्कृत किया गया।

Related posts

उत्तरकाशी :एसपी द्वारा ली गयी क्राईम मीटिंग, अपराध नियंत्रण व सुगम चारधाम यात्रा के दिये निर्देश

Jp Bahuguna

प्रत्याशी चयन को लेकर कांग्रेस उतरी मैदान में ,दौरे में प्रभारी

admin

42 वर्षों की सेवा के बाद राजस्व उपनिरीक्षक विनय कुमार सेमवाल सेवानिवृत्त, भावभीनी विदाई

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page