Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आस्था।गृभगृह से बाहर निकले धयेश्वर नाग श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत,सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे श्रद्धालु।

 

 

 

 

 

 

 

नौगांव । यमुना घाटी में आषाढ मेलों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है और रूद्रेश्वर महादेव के मेले के बाद धयेश्वर नाग महाराज आज गृभगृह से बहार निकले और वहां पर पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

धयेश्वर नाग महाराज दारसौं थान में विराजे थे और आज विधिवत ढोल नगाड़ों के साथ गृभगृह से बहार निकले जहां कफनौल,थोलिंका,गैर,हिमरोल,सिमलसारी, गन्ना खेतू सहित दर्जनों गांव के लोग पंहुचे और नाग देवता को धूप पिठाईं सिर्फल, केदारपाती, हरेली भेंट की।

गृभगृह से बहार निकले के बाद श्रद्धालुओं ने देव डोली के दिव्य दर्शन कर मन्नत मांगी और देव डोली रात्रि विश्राम के लिए थोलिंका होते हुए कफनौल थान में पंहुची, जहां रात में पौराणिक रिति-रिवाज के साथ रात्रि में तांदी नृत्य किया।

 

देव माली रामप्रकाश थपलियाल ने बताया कि धयेश्वर नाग देवता गृभगृह से आज विधिवत बहार निकले और कल दारसौं मेला स्थल पर भव्य मेला होगा जहां हजारों श्रद्धालु पंहुचेगे।

मालूम हो कि धयेश्वर नाग महाराज के तीन थान हैं जिसमें दारसौं,थोंलिका और कफनौल है जिसमें महाराज एक एक वर्ष बारी बारी से विराजतें हैं और इस वर्ष अब क्षेत्र भ्रमण के बाद कफनौल थान में विराजमान होंगें।

 

धयेश्वर नाग के गृभगृह से बहार निकलने के अवसर पर मंदिर समिति अध्यक्ष सूरत सिंह पंवार, सचिव सुभाष थपलियाल, कोषाध्यक्ष बृजमोहन नौटियाल, विजयप्रकाश थपलियाल, ग्राम प्रधान श्रीमती मोनिका नौटियाल, दयाराम उनियाल, राधेश्याम थपलियाल, सीताराम उनियाल, मालचंद राणा, चंद्रमोहन पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य नैन सिंह,पृतिराम नौटियाल, धनीराम थपलियाल, आशाराम थपलियाल,भरतराम बडोनी, शान्ति प्रसाद, मनोज,भगवती, सुशील, विजेंद्र कुमार, मनोज,सहित तमाम माली पुजारी और श्रद्वालु उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय महाविद्यालय ब्रह्मखाल में छात्रसंघ निर्विरोध घोषित, राहुल बने छात्र संघ अध्यक्ष… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला प्रशासन के तत्वाधान में चला वृहद स्वछता अभियान

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक में भाजपा का परचम तय, 12 निदेशक निर्विरोध चुने जाएंगे… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page