Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रातभर की बारिश से गगनानी गंगा मंदिर के पिछले हिस्से पर गिरा विशाल बोल्डर, मंदिर क्षतिग्रस्त; पुजारी ने लगाई सुरक्षा कार्य की गुहार,त्रिवेणी घाट गगनानी में बढ़ा खतरा, मंदिर के पीछे सुरक्षात्मक दीवार निर्माण की उठी मांग… पढ़ें खबर।

 

सुनील थपलियाल

बड़कोट उत्तरकाशी।

 

उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब धार्मिक स्थलों पर भी दिखाई देने लगा है। बड़कोट क्षेत्र के त्रिवेणी घाट गगनानी स्थित प्राचीन गंगा मंदिर पर वुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के दौरान पहाड़ी से एक विशाल बोल्डर और कई छोटे-बड़े पत्थर आ गिरे। इस घटना में मंदिर के पिछले हिस्से की दीवार और फर्श क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि घटना देर रात होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मंदिर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

स्थानीय लोगों के अनुसार लगातार बारिश से पहाड़ी क्षेत्र कमजोर हो गया है, जिसके चलते बोल्डर और मलबा मंदिर परिसर तक पहुंच गया। मंदिर के पीछे की ओर बड़े पत्थरों के साथ लगातार छोटे बोल्डर भी गिर रहे हैं, जिससे भविष्य में और अधिक नुकसान की आशंका बनी हुई है।

 

गंगा मंदिर के पुजारी हरीश डिमरी ने बताया कि रातभर हुई भारी बारिश के कारण पहाड़ी से विशाल बोल्डर मंदिर के पिछले हिस्से में आ गिरा, जिससे मंदिर की दीवार और फर्श को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते मंदिर के ऊपरी हिस्से में सुरक्षात्मक दीवार और भू-सुरक्षा कार्य नहीं किए गए तो भविष्य में मंदिर को बड़ा खतरा हो सकता है।

 

पुजारी ने मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से मंदिर की सुरक्षा के लिए तत्काल सुरक्षात्मक दीवार, बोल्डर रोकथाम और भू-संरक्षण कार्य कराने की मांग की है। स्थानीय श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन से शीघ्र निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि इस ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र को किसी बड़ी क्षति से बचाया जा सके।

Related posts

उत्तरकाशी:ब्यापारियों के 30 लाख रुपये लेकर कम्पनी दप्तर बन्द करके फरार, पुलिस ने दिया कार्यवाही का भरोसा

admin

बड़कोट-: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर थान गांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

Team Yamunotri Express

शहीद सम्मान यात्रा पहुँची बगासू गाँव, शहीद रायचन्द असवाल के घर से संग्रहित की गई मिट्टी… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page