Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राजनीति राज्य उत्तराखंड

परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत पुरोला और यमुनोत्री विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का किया स्वागत…. पढ़ें खबर।

 

 

बड़कोट। कांग्रेस के 9 दिवसीय परिवर्तन संकल्प अभियान के तहत सोमवार को पुरोला से शुरू हुए महाअभियान के दौरान बड़कोट पहुंचने पर कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह गुनसोला सहित वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, पलायन, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब विकास, रोजगार और जवाबदेही चाहती है।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिनेश चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पवन पंवार, शहर अध्यक्ष ऋषभ कुमार, ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव बासुदेव डिमरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मेधावी बालिकाओं को किया सम्मानित।

Arvind Thapliyal

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया रही ऐतिहासिक: सत्येन्द्र सिंह राणा

Arvind Thapliyal

उत्तराखंड में कांग्रेस एक और झटका दिनेश अग्रवाल ने छोड़ी कांग्रेस।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page